facebookmetapixel
Advertisement
1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेश

चीनी कंपनियों की एंट्री की आशंका से बिजली उपकरण कंपनियों के शेयरों में दबाव, दो दिन में भारी गिरावट

Advertisement

वर्ष 2020 से पहले, भारत ने चीन की कंपनियों को सरकारी निविदाओं में स्वतंत्र रूप से भाग लेने और स्वत: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के ​जरिये निवेश करने की अनुमति दी

Last Updated- January 11, 2026 | 9:48 PM IST
electricity
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बिजली उपकरण से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार (9 जनवरी) को दूसरे दिन भी अफरा-तफरी वाली बिकवाली जारी रही क्योंकि इन कंपनियों की वृद्धि से जुड़ी संभावनाओं को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

निवेशक हिताची एनर्जी, सीजी पावर, सीमेंस एनर्जी और जीई वेर्नोवा टीऐंडडी के शेयर बेच रहे हैं क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि सरकार चीनी कंपनियों को सरकारी अनुबंधों के लिए बोली लगाने की अनुमति दे सकती है खासतौर पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र, बिजली और विनिर्माण क्षेत्र में। हालांकि, सरकार या किसी भी कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गुरुवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद हिताची एनर्जी इंडिया के शेयर की कीमत 3.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ दिन के आखिर में बंद हुई।

इसी तरह, जीई वेर्नोवा टीऐंडडी के शेयर 3.5 प्रतिशत गिर गए और दो दिनों में कुल गिरावट 7.9 प्रतिशत रही। सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर 2.8 प्रतिशत गिरे (दो दिनों में 6.4 प्रतिशत की गिरावट) जबकि सीमेंस एनर्जी इंडिया 4.8 प्रतिशत गिरे (दो दिनों में 7.6 प्रतिशत की गिरावट)। एलऐंडटी के शेयर शुक्रवार को मामूली रूप से गिरे हालांकि इसे दो दिनों में 3 प्रतिशत का नुकसान हुआ।

हालांकि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर सप्ताह के आखिर में 1 फीसदी की बढ़त के साथ दिन के आखिरी सत्र में बंद हुए लेकिन इसका दो दिनों का नुकसान 9.5 फीसदी रहा।

बिजली उपकरण से जुड़ी कंपनियों के शेयरों को नुकसान हो रहा है क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय, सरकारी अनुबंधों के लिए बोली लगाने वाली चीन की कंपनियों पर 2020 के खरीद प्रतिबंधों को वापस लेने पर विचार कर रहा है।

वर्ष 2020 से पहले, भारत ने चीन की कंपनियों को सरकारी निविदाओं में स्वतंत्र रूप से भाग लेने और स्वत: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के ​जरिये निवेश करने की अनुमति दी। 

Advertisement
First Published - January 11, 2026 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement