facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार शाह को पूर्णकालिक निदेशक बनाया, नियुक्ति 12 जनवरी से प्रभावी

Advertisement

बैंक के एमडी व सीईओ अशोक वासवानी सहित तीन पूर्णकालिक निदेशक हैं। ये हैं : वासवानी, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप

Last Updated- January 12, 2026 | 11:17 PM IST
Kotak Mahindra Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार शाह को पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है। बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी नियुक्ति 12 जनवरी से प्रभावी है और वे वरिष्ठ प्रबंधन का हिस्सा हैं। उनकी नियुक्ति नियामकीय मंजूरी का विषय है।

बैंक ने बयान में बताया कि शाह उपभोक्ता बैंकिंग, डेटा एनालेटिक्स के कार्य, कोटक की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने और उपभोक्ता केंद्रित बदलाव, डिजिटल नवाचार और डेटा आधारित रणनीतियों का दायित्व संभालेंगे।

बैंक के एमडी व सीईओ अशोक वासवानी सहित तीन पूर्णकालिक निदेशक हैं। ये हैं : वासवानी, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप। शाह चौथे पूर्णकालिक निदेशक हैं। शाह ने हाल में बजाज फाइनैंस में प्रबंध निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। शाह ने एमडी राजीव जैन के बाद इस पद का उत्तरदायित्व 1 अप्रैल, 2025 को संभाला था। शाह ने इस पद पर चार महीने कार्य किया। फिर व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर पद से त्यागपत्र दे दिया था। शाह अप्रैल में एमडी राजीव जैन की जगह कार्यभार संभालने से पहले बजाज फाइनैंस में डिप्टी एमडी थे।

शाह ने 2017 में बजाज फाइनैंस में कार्य करना शुरू किया था। उन्होंने बजाज फाइनैंस में अपने आठ वर्ष के कार्यकाल के दौरान इस कंपनी को देश की सबसे ज्यादा लाभ अर्जित करने वाली एनबीएफसी में बदलने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शाह ने बजाज फाइनैंस में व्यावसायिक परिवर्तन, डिजिटल नवाचार और ग्राहक केंद्रित रणनीतियों का नेतृत्व किया। इससे ग्राहक आधार बढ़कर 10 करोड़ हो गया और उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता आई।

इससे पहले शाह ने आईसीआईसीआई बैंक में 14 वर्षों तक वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई थीं। वहां उन्होंने उपभोक्ता और खुदरा बैंकिंग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल परिवर्तन में गहन विशेषज्ञता हासिल की।

 कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ अशोक वासवानी ने कहा कि यह नियुक्ति बाजार में अग्रणी वित्तीय सेवा व्यवसाय और अनुभवी नेताओं की मजबूत टीम बनाने के लिए कोटक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

(डिस्क्लोजर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक परिवार की नियंत्रण वाली संस्थाओं की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement