facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Wipro की AI डील, Adani का QIP, TVS का ₹711 करोड़ का दांव; आज इन शेयरों पर रहेगी नजरबैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्य

TCS में कर्मचारियों की संख्या में लगातार गिरावट, तीसरी तिमाही में 11 हजार से ज्यादा कर्मचारी हुए कम

Advertisement

दिसंबर तिमाही में टीसीएस में मर्जी से नौकरी छोड़ने वालों की दर 13.5 प्रतिशत थी, जो इससे पिछली तिमाही के 13.3 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा है

Last Updated- January 12, 2026 | 10:45 PM IST
TCS share price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट जारी है। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने फ्रेशर्स की भर्ती दोगुनी कर दी है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 11,151 घट गई। टीसीएस में कुल कर्मचारियों की संख्या 5,82,163 थी। यह पिछली तिमाही के 5,93,314 से कम है।

दिसंबर तिमाही में टीसीएस में मर्जी से नौकरी छोड़ने वालों की दर 13.5 प्रतिशत थी, जो इससे पिछली तिमाही के 13.3 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा है। दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में दर्ज गिरावट से कम है। उस तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 19,755 कर्मचारियों की कमी आई थी।

कुल आंकड़ों को देखते हुए, विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी का रीस्ट्रक्चरिंग ही कर्मचारियों की संख्या में कमी का मुख्य कारण है। हालांकि, पुनर्गठन की वजह से प्रभावित होने वाले लोगों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। लेकिन कंपनी ने पहले एक घोषणा में कहा था कि इससे 2 प्रतिशत या 12,260 लोग प्रभावित होंगे।

नैसेंट इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी एम्प्लॉइज सीनेट (एनआईटीईएस) में अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा, ‘टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के हालिया तिमाही खुलासों ने एक बार फिर कंपनी के सार्वजनिक बयान और कर्मचारियों के सामने आ रही असलियत के बीच गंभीर अंतर को उजागर किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों में आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि मौजूदा पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत एक ही तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या 11,151 घट गई है।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement