facebookmetapixel
Advertisement
LIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?Stock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, Nifty 24,600 के नीचे; PSU Bank और Financial Stocks में बिकवालीJefferies के Chris Wood के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव! HDFC Bank और PB Fintech की जगह MCX और Lenskart को किया शामिलकच्चे तेल में तेजी, ब्रेंट 83 डॉलर के पार; मिडिल ईस्ट में तनाव से सप्लाई की चिंता बढ़ीStocks To Watch Today: Alkem, Dabur से KPIT तक कई बड़े अपडेट, आज इन शेयरों में रह सकती है जबरदस्त हलचल

5700% का तगड़ा डिविडेंड! TATA Group की कंपनी का निवेशकों को जबरदस्त तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

TCS ने अपने डिविडेंड में कुल दो पैकेज को शामिल किया है, जिसमें 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है

Last Updated- January 12, 2026 | 5:14 PM IST
TCS share price
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

TATA ग्रुप की और देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने शेयधारकों के लिए अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे निवेशकों को एक बेहतर रिटर्न मिलने वाला है।

TCS ने अपने डिविडेंड में कुल दो पैकेज को शामिल किया है, जिसमें 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। यानि की शेयरधारकों को कुल 57 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। TCS के शेयरों का फेस वैल्यू 1 रुपये हैं, जिसके हिसाब से यह 5700 फीसदी बैठता है। डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी तय किया गया है और भुगतान की तारीख 3 फरवरी रखी गई है।
यह डिविडेंड उन सभी शेयरधारकों को मिलेगा जो पात्र हैं।

Q3 में कंपनी का हाल

FY26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले करीब 14 फीसदी कम होकर 10,657 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में कंपनी ने 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं, सितंबर तिमाही (पिछली तिमाही) में यह आंकड़ा 12,075 करोड़ रुपये था।

Also Read: TCS Q3FY26 Results: Q3 में मुनाफा 14% गिरकर ₹10,657 करोड़ पर पहुंचा, पर आमदनी में 5% की बढ़ोतरी

 हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कंपनी का ऑपरेशंस से राजस्व बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 63,973 करोड़ रुपये से लगभग 5 फीसदी ज्यादा है।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

आज तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद TCS के शेयर BSE पर 0.86 फीसदी की उछाल के साथ 3235.70 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप अभी 11,70,704.58 करोड़ रुपये है। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 0.48 फीसदी का उछाल देखा गया है।

अगर लंबे समय में शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 8.40 फीसदी, 15.58 फीसदी और 69.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते 10 दस साल में कंपनी का शेयर 239.83 फीसदी उछला है। TCS के शेयरों का 52-वीक हाई और 52-वीक लो क्रमश: 4,321.65 रुपये और 2,867.55 रुपये है।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement