facebookmetapixel
Advertisement
क्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ता

HCL Tech Q3Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 11% घटा, पर राजस्व में 13 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement

एचसीएल का तीसरी तिमाही का राजस्व सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये हो गया जिसे वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण खंड से मदद मिली

Last Updated- January 12, 2026 | 10:39 PM IST
HCLTech
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की तीसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नॉलजीज का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 11.1 प्रतिशत कम रहा है। नवंबर में सरकार द्वारा लागू नई श्रम संहिता का असर कंपनी के मुनाफे पर दिखा है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4,076 करोड़ रुपये रहा।

एचसीएल का तीसरी तिमाही का राजस्व सालाना आधार पर 13.3 प्रतिशत बढ़कर 33,872 करोड़ रुपये हो गया जिसे वित्तीय सेवाओं और विनिर्माण खंड से मदद मिली। स्थिर मुद्रा के आधार पर ये क्रमशः 8.1 प्रतिशत और 1.8 प्रतिशत ऊपर रहे। तिमाही आधार पर कंपनी का राजस्व 6 प्रतिशत बढ़ा।

राजस्व के आंकड़े ब्लूमबर्ग के अनुमान से बेहतर रहे मगर मुनाफा बाजार की उम्मीदों से कम रहा।

नए क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने और ठेके अधिक मिलने से एचसीएलटेक को अपने अनुमान में संशोधन करने में मदद मिली। कंपनी स्तर पर अब उसे स्थिर मुद्रा में 4.0 से 4.5 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है जो तीन महीने पहले अनुमानित 3 से 5 प्रतिशत से अधिक है। सेवाओं से प्राप्त राजस्व 4.75 से 5.25 प्रतिशत के बीच तेजी से बढ़ने की उम्मीद है जो 4-5 प्रतिशत से अधिक है।

कंपनी के सीईओ एवं एमडी सी विजयकुमार ने कहा कि विवेकाधीन खर्च का प्रारुप दूसरी तिमाही में समान रहा क्योंकि अनिश्चितताएं बरकरार रहीं। उन्होंने आगे कहा,‘पारंपरिक खर्च वाले क्षेत्रों में अभी भी थोड़ी नरमी है मगर हम अब कुछ साल पहले के स्तर पर वापस आने का इंतजार या अनुमान नहीं लगा रहे हैं। इसके बजाय हम अपनी ऊर्जा उस जगह पर केंद्रित कर रहे हैं जहां खर्च हो रहा है। इन क्षेत्रों में डेटा सेंटर, रोबोटिक्स फिजिकल आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), सेमीकंडक्टर और एज इन्फ्रेसिंग हैं जो एआई के आधारभूत खंड हैं।’

दिसंबर में समाप्त तीन महीनों के दौरान श्रम संहिता के प्रावधानों के अंतर्गत कंपनी ने कर्मचारी लाभों के लिए 956 करोड़ रुपये अलग कर रखे थे। कंपनी ने सोमवार को कहा,‘इंड एएस 19 के तहत विधायी संशोधनों के कारण कर्मचारी लाभ योजनाओं में परिवर्तन एक योजना संशोधन का गठन करते हैं जिसके लिए लाभ और हानि के विवरण में तुरंत पिछली सेवा लागत को मान्यता देने की आवश्यकता होती है।’

एक अन्य आईटी कंपनी टीसीएस ने भी 2,128 करोड़ रुपये पर कोड के प्रभाव का प्रावधान किया। विशेषज्ञों का कहना है कि नए श्रम संहिता भारत के आईटी एवं आईटीईएस क्षेत्र के लिए एक अहम बदलाव लाएगी क्योंकि पहली बार इन कंपनियों को सरकार द्वारा पूर्व में स्थापित मानदंडों के साथ-साथ केंद्रीय ओएसएच संहिता के अंतर्गत काम करना होगा। इनमें काम के घंटे, अतिरिक्त कार्य (ओवरटाइम), कल्याण और वैधानिक दस्तावेज पर निर्देशात्मक नियम लागू किए जाएंगे।

एचसीएलटेक को कुल 3 अरब डॉलर के अनुबंध मिले जो एक साल पहले की तुलना में 43.5 प्रतिशत अधिक है। एचसीएल का एआई राजस्व तीसरी तिमाही के अंत में 14.8 करोड़ डॉलर था तिमाही आधार पर 20 प्रतिशत अधिक है।

एचसीएलटेक ने यह भी कहा कि उसे तीसरी तिमाही में 2,852 नए लोगों को नियुक्त किया। कंपनी ने कहा कि इससे तीसरी तिमाही के अंत में उसके कुल कर्चमारियों की संख्या बढ़कर 2,26,379 हो गई।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement