facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

Tata Trusts में बड़े बदलाव की तैयारी, नोएल टाटा के बेटे Neville टाटा ट्रस्टी बनने के कगार पर

नेविल टाटा की संभावित नियुक्ति से टाटा ट्रस्ट्स में नई पीढ़ी का प्रवेश और संगठनात्मक बदलाव होने की संभावना।

Last Updated- January 13, 2026 | 10:07 AM IST
Neville Tata
Neville Tata

टाटा ट्रस्ट्स की 17 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में, सूत्रों के अनुसार, नेविल टाटा को सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) का ट्रस्टी बनाए जाने पर चर्चा होने की संभावना है। नेविल नवंबर 2025 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (Sir Dorabji Tata Trust, SDTT) में ट्रस्टी बने थे। SRTT और SDTT, जो टाटा संस के दो सबसे बड़े शेयरधारक हैं, टाटा संस के व्यवसायों के नियंत्रण में हैं, जिसमें नमक से लेकर सेमीकंडक्टर तक शामिल हैं।

टाटा ट्रस्ट्स से इस संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन प्रेस समय तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला।

33 वर्षीय नेविल टाटा स्टार बाजार, ट्रेंट्स के सुपरमार्केट व्यवसाय के प्रमुख हैं और उन्होंने समूह की कई रिटेल कंपनियों में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है। टाटा ट्रस्ट्स में नेविल की एंट्री को उद्योग विशेषज्ञों ने समूह में नई पीढ़ी की भागीदारी के तौर पर देखा है। नेविल, नोएल टाटा और उनकी पत्नी आलू मिस्ट्री के तीन बच्चों में से एक हैं। आलू मिस्त्री (Aloo Mistry), शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के पूर्व चेयरमैन पलोनजी शापूरजी मिस्ट्री की बेटी हैं, जो टाटा संस में 18% से अधिक हिस्सेदारी रखते हैं।

पिछले साल टाटा ट्रस्ट्स में आंतरिक मतभेदों के चलते सुर्खियों में रहा था। उस समय सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था ताकि विवादित मुद्दों को सुलझाया जा सके। इसी के बाद मेहली मिस्ट्री, जो रतन टाटा के करीबी सहयोगी रहे हैं, को ट्रस्ट से बाहर किया गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट दो समूहों- नोएल टाटा और मेहली मिस्ट्री के नेतृत्व वाले समूह में-बंट गया था।

ऐसे में नेविल टाटा की बड़ी ट्रस्ट में संभावित नियुक्ति को संगठनात्मक रिफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है। नेविल की बहनों, लिया और माया, कुछ सहायक ट्रस्ट्स में सक्रिय हैं, लेकिन वे अभी तक बड़े ट्रस्ट्स का हिस्सा नहीं बनी हैं।

First Published - January 13, 2026 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट