facebookmetapixel
Advertisement
बाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहाराITR Filing 2026: फ्रीलांसिंग का कर रहे हैं काम तो रिटर्न भरते समय रखें ध्यानEditorial: RBI ने FCNR-B स्वैप योजना समय से पहले बंद की, उठे नीतिगत फैसले पर सवालआर्टिफिशल इंटेलिजेंस की चर्चा बेशुमार, लेकिन आम जिंदगी में असर अब भी सीमित40 साल बाद भी अनसुना है जनरल वैद्य का बलिदान, क्या भारत अपने युद्ध नायकों को भूल गया?उत्तर प्रदेश में बिजली लाइन लॉस घटा, बकाया वसूली में भी तेजी; अभियान से ₹654 करोड़ जुटाएपर्पल स्टाइल लाएगी ₹660 करोड़ का IPO, शाहरुख-सचिन और माधुरी दीक्षित समेत इन सेलिब्रिटीज के लगे हैं पैसेएयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभव

Gold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

Advertisement

Gold and Silver Rate today: MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,351 रुपये की तेजी के साथ 3,19,843 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,18,492 रुपये था।

Last Updated- January 22, 2026 | 10:13 AM IST
Gold and Silver Price today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट, जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। प्रतीकात्मक फोटो

Gold and Silver Price today: सोने के वायदा भाव इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड हाई छूने के बाद गुरुवार (22 जनवरी) को नरम पड़ गए। चांदी के भाव की शुरुआत तेज रही। हालांकि भाव रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,52,500 रुपये, जबकि चांदी के भाव 3,20,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट, जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

सोने के भाव पड़े नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,305 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,557 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,52,862 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 363 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,499 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,53,784 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,50,140 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,58,475 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सर्राफा व्यापारियों को सताने लगी कारोबार ठप होने की आशंका

चांदी की कीमतों में तेजी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,351 रुपये की तेजी के साथ 3,19,843 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 3,18,492 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,463 रुपये की तेजी के साथ 3,19,955 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 3,25,602 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 3,16,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी सप्ताह 3,35,521 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त, जबकि चांदी की तेज रही। Comex पर सोना 4,836.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,837.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 41.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,795.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,891.10 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 92.79 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 92.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.55 डॉलर की तेजी के साथ 93.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 95.74 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,51,557 1,52,862 1,52,499
चांदी 3,19,843 3,18,492 3,19,955
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,836.20 4,837.50 4,795.90
चांदी 92.79 92.63 93.19

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 22, 2026 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement