facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

किसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएं

Advertisement

PM ने कहा कि FTA के चलते भारतीय किसानों के लिए दुनिया का बड़ा बाजार खुला है। अब जरूरत इस बात की है कि किसान खेत से निकलकर सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ें

Last Updated- August 15, 2026 | 7:27 PM IST
Narendra Modi
लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के किसानों और कृषि से जुड़े कारोबारियों से अपील की कि वे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए खुल रहे विदेशी बाजारों का फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि उत्पादों को अब सिर्फ देश के बाजार तक सीमित रखने के बजाय दुनिया के अलग-अलग बाजारों तक पहुंचाने की जरूरत है।

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग देशों और समूहों के साथ नौ FTA किए हैं। इन समझौतों में भारतीय कृषि उत्पादों और प्रोसेस्ड फूड को दूसरे देशों के बाजारों में आसान पहुंच दिलाने पर भी जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन समझौतों के चलते भारतीय किसानों के लिए दुनिया का बड़ा बाजार खुला है। अब जरूरत इस बात की है कि किसान खेत से निकलकर सीधे वैश्विक बाजार तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ें।

मिलेट्स, मसाले और फलों को ग्लोबल ब्रांड बनाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास कृषि उत्पादों की बड़ी विविधता है और इन्हें दुनिया में पहचान दिलाने की काफी गुंजाइश है। उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से कहा कि पारंपरिक भारतीय भोजन, मिलेट्स, मसाले, फल और फूल जैसे उत्पादों को ग्लोबल ब्रांड बनाने की कोशिश होनी चाहिए।

Also Read: ‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि उत्पादों की गुणवत्ता अगर अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक होगी, तो उन्हें दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। प्रधानमंत्री ने किसानों से रासायनिक मुक्त खेती को भी बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में यह मांग और बढ़ सकती है।

मोदी ने अपने सात संकल्पों का जिक्र करते हुए किसानों से खेती में केमिकल का इस्तेमाल कम करने और रासायनिक मुक्त कृषि की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

यूरिया और DAP की कीमतों पर भी PM ने रखी बात

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में खाद की कीमतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में यूरिया की सप्लाई को लेकर गंभीर संकट पैदा हुआ, तब सरकार ने किसानों पर इसका असर कम रखने की कोशिश की और खाद की कीमतों को नियंत्रित रखा।

मोदी के मुताबिक, दुनिया के बाजार में यूरिया की एक बोरी की कीमत करीब 3,000 रुपये तक पहुंच गई है, लेकिन भारतीय किसानों को इसे 300 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की इस बढ़ी कीमत का बोझ सरकार खुद उठा रही है।

पीएम मोदी ने डाई-अमोनियम फॉस्फेट यानी DAP का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में DAP की कीमत करीब 5,000 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि सरकार किसानों को इसे 1,350 रुपये में उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

अनौपचारिक अनुमानों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के कारण भारत की उर्वरक सब्सिडी 2.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। यह वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

Advertisement
First Published - August 15, 2026 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement