facebookmetapixel
Advertisement
1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजर

Dividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका

Advertisement

17 से 21 अगस्त 2026 के बीच कई कंपनियां अपने निवेशकों को डिविडेंड बांटने जा रही है, जिसमें एक शेयर पर 500 रुपये तक डिविडेंड पाने का मौका भी है

Last Updated- August 15, 2026 | 12:08 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में डिविडेंड से कमाई का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अगस्त का तीसरा हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। 17 से 21 अगस्त 2026 के बीच कई कंपनियां अपने शेयरधारकों को फाइनल और अंतरिम डिविडेंड देने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कुछ कंपनियां 20 रुपये, 25 रुपये और यहां तक कि 500 रुपये प्रति शेयर तक का डिविडेंड दे रही हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि किस तारीख को किस कंपनी का डिविडेंड है और प्रति शेयर कितनी रकम मिलने वाली है। आइए देखते हैं कि किस दिन कौन सी कंपनी अपना मुनाफा निवेशकों को बांटने जा रही है।

17 अगस्त की डिविडेंड लिस्ट में बैंक से लेकर टेक कंपनियां शामिल

  • Bandhan Bank Ltd: 1.5 रुपये का डिविडेंड
  • Delta Corp Ltd: 0.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Fabtech Technologies Ltd: 0.6 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Hisar Metal Industries Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Housing & Urban Development Corporation Ltd: 1.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Indo Count Industries Ltd: 1.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Manappuram Finance Ltd: 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • NBCC (India) Ltd: 0.15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Panama Petrochem Ltd: 3 रुपये का डिविडेंड
  • Plastiblends India Ltd: 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Silver Touch Technologies Ltd: 0.1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • SKF India (Industrial) Ltd: 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • The Yamuna Syndicate Ltd: 500 रुपये का फाइनल डिविडेंड

18 अगस्त को गैस, टेक और रेलवे समेत इन कंपनियों से मिलेगा डिविडेंड

  • Bombay Oxygen Investments Ltd: 25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • ECOS (India) Mobility & Hospitality Ltd: 2.38 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Elixir Capital Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • India Gelatine & Chemicals Ltd: 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Mahanagar Gas Ltd: 18 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • NGL Fine Chem Ltd: 1.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Rossell India Ltd: 0.4 रुपये का डिविडेंड
  • Route Mobile Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Rail Vikas Nigam Ltd: 0.71 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Sodhani Academy of Fintech Enablers Ltd: 0.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Seshaasai Technologies Ltd: 2.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Sun TV Network Ltd: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Syrma SGS Technology Ltd: 1.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Forbes Precision Tools and Machine Parts Ltd: 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Vasundhara Rasayans Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड

Also Read: भारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानी

19 अगस्त को कई बड़े नाम शामिल

  • Bata India Ltd: 25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • CESC Ltd: 6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Dynacons Systems & Solutions Ltd: 0.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Flair Writing Industries Ltd: 0.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Foseco Crucible (India) Ltd: 12.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • GP Petroleums Ltd: 0.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Honda India Power Products Ltd: 23 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Jay Bharat Maruti Ltd: 0.7 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • JK Paper Ltd: 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Kovai Medical Center & Hospital Ltd: 15 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • LG Balakrishnan & Bros Ltd: 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Page Industries Ltd: 200 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Prithvi Exchange (India) Ltd: 0.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Tamboli Industries Ltd: 1.2 रुपये का डिविडेंड

20 अगस्त को इन 15 कंपनियों के शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

  • B.R.Goyal Infrastructure Ltd: 0.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Coastal Corporation Ltd: 0.28 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Dai-Ichi Karkaria Ltd: 1.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Kama Holdings Ltd: 22.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Kuantum Papers Ltd: 2.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • La Opala RG Ltd: 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Marksans Pharma Ltd: 0.9 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Mazagon Dock Shipbuilders Ltd: 4.62 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Munjal Auto Industries Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Natco Pharma Ltd: 1.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • NIIT Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • NIIT Learning Systems Ltd: 3.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • OCCL Ltd: 1.8 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Shiva Texyarn Ltd: 0.6 रुपये का डिविडेंड
  • Sukhjit Starch & Chemicals Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड

हफ्ते के आखिरी दिन की लिस्ट सबसे लंबी

  • AK Capital Services Ltd: 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Alfred Herbert India Ltd: 20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Amarjothi Spinning Mills Ltd: 2.2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Bhatia Communications & Retail (India) Ltd: 0.01 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Deep Industries Ltd: 2.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • DMCC Speciality Chemicals Ltd: 2.5 रुपये का डिविडेंड
  • eClerx Services Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • GE Vernova T&D India Ltd: 10 रुपये का डिविडेंड
  • Jindal Steel Ltd: 2 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Jindal Stainless Ltd: 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • KSE Ltd: 7.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • LIC Housing Finance Ltd: 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Mayur Uniquoters Ltd: 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Monarch Networth Capital Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Nicco Parks & Resorts Ltd: 0.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Omax Autos Ltd: 2.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Panchsheel Organics Ltd: 0.8 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Patanjali Foods Ltd: 2.3 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Patels Airtemp India Ltd: 3 रुपये का डिविडेंड
  • Hitachi Energy India Ltd: 8 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • QGO Finance Ltd: 0.15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Rajapalayam Mills Ltd: 0.5 रुपये का डिविडेंड
  • Sahyadri Industries Ltd: 2.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Shradha AI Technologies Ltd: 0.6 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Savita Oil Technologies Ltd: 5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Surya Roshni Ltd: 2.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • United Drilling Tools Ltd: 0.6 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Upsurge Investment & Finance Ltd: 0.5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Vadilal Industries Ltd: 17 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Veljan Denison Ltd: 8.5 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Vishnu Chemicals Ltd: 0.3 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • ZEN Technologies Ltd: 1 रुपये का फाइनल डिविडेंड

निवेशकों को क्या ध्यान में रखना जरूरी?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिविडेंड पाने वाले निवेशकों के लिए दो तारीखों को समझना बहुत जरूरी है। पहली है एक्स-डिविडेंड डेट। अगर आप किसी कंपनी का डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो इस तारीख से पहले आपके डीमैट खाते में उस कंपनी के शेयर होने चाहिए। अगर आप एक्स-डिविडेंड डेट के दिन या उसके बाद शेयर खरीदते हैं, तो आपको उस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा।

दूसरी अहम तारीख है रिकॉर्ड डेट। इस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड के आधार पर यह तय करती है कि उसके शेयरधारकों में से किन निवेशकों को डिविडेंड दिया जाएगा। भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू होने के कारण अब ज्यादातर मामलों में एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट एक ही दिन होती हैं।

Advertisement
First Published - August 15, 2026 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement