facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

जनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी

Advertisement

अब लोगों से आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर, स्थायी पता और उनके पास मौजूद बैंक खातों की कुल संख्या भी पूछी जाएगी

Last Updated- August 15, 2026 | 9:23 AM IST
Census
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: PTI

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जनगणना 2027 के दौरान हर घर से पूछे जाने वाले 40 सवालों की सूची जारी की है। इसमें आजादी के बाद पहली बार जाति की गणना शामिल की गई है। साथ ही, पहली बार लोगों की डिजिटल पहुंच और आधार व वोटर आईडी समेत कई पहचान दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। 

जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जारी अधिसूचना के साथ देश की 16वीं जनगणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है। साथ ही, यह पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें लोगों को खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव सवाल नंबर 10 में किया गया है। 2011 की जनगणना में इस सवाल के जरिए सिर्फ यह पूछा जाता था कि व्यक्ति अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) से है या नहीं। लेकिन 2027 की जनगणना में सवाल को बदलकर ‘एससी/एसटी/जाति’ कर दिया गया है।

अब लोगों से आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर, स्थायी पता और उनके पास मौजूद बैंक खातों की कुल संख्या भी पूछी जाएगी। इसमें कोविड-19 का टीका कहां लगवाया, डिजिटल साक्षरता ,पढ़ाई आदि से जुड़े सवाल हैं।

दलों से चर्चा नहीं: कांग्रेस

कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि जातियों की सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने और उत्तरदाताओं द्वारा बताए गए जवाब को उसी रूप में दर्ज किए जाने की व्यवस्था से सरकार की मंशा पर गंभीर संदेह पैदा होता है। 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस पूरे मामले में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा नहीं की गई। यह उम्मीद की जा रही थी कि जाति संबंधी सवाल बिहार और तेलंगाना में किए गए जाति सर्वेक्षणों की तरह राज्यवार पहले से तैयार सूची के साथ पूछा जाएगा और उत्तर के अनुरूप उचित विकल्प पर केवल निशान लगाया जाएगा। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ है, जिससे मंशा पर गंभीर संदेह पैदा होता है।’ 

Advertisement
First Published - August 15, 2026 | 9:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement