facebookmetapixel
Advertisement
Veg-Non veg Thali: पश्चिम एशिया संकट और गर्मी ने बढ़ाई थाली की लागत, मई में शाकाहारी-मांसाहारी थाली हुई महंगीCabinet Decision: ₹24,000 करोड़ से ज्यादा के 4 हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर, इन राज्यों को होगा बड़ा फायदा Cabinet Decision: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ा प्रहार, पुराने ट्रक-बस बदलने को ₹9,585 करोड़ की योजना मंजूरSuzlon 2.0: बैटरी स्टोरेज बिजनेस में उतरेगी कंपनी, FY31 तक 10 GW सेल्स और 70 GW AUM का लक्ष्य99% तैयार है भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बाकी बचे 1% गतिरोध को दूर करने की कोशिश जारी: सर्जियो गोरलोन की EMI ने बिगाड़ दिया बजट? एक्सपर्ट ने बताए पैसे बचाने के आसान उपायCabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मददग्रीन एनर्जी से रोजगार की रोशनी, 2030 तक 44 लाख नौकरियों की उम्मीदबड़ी कंपनियों की कमाई में दम नहीं, निफ्टी 50 का मुनाफे में हिस्सा 5 साल के सबसे निचले स्तर परक्या Small Cap Funds पर फिर दांव लगाने का समय आ गया? वैल्यूएशन, कमाई और फंडामेंटल्स दे रहे संकेत

Gold-Silver Price Today, 13 January: ऑल टाइम हाई से लुढ़का सोना, चांदी में तेजी बरकरार; फटाफट चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज 1,41,740 रुपये पर सुस्त, जबकि चांदी 2,69,080 रुपये पर तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Last Updated- January 13, 2026 | 10:06 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today, 13 January: सोने के वायदा कारोबार में रिकॉर्ड तेजी के बाद आज सुस्ती देखने को मिल रही है। चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। सोमवार को इनके भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,40,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,62,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 185 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,847 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,42,032 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 292 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,740 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,41,938 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,660 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,42,500 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सोना $4,600 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर, चांदी $84 के पार

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 731 रुपये की तेजी के साथ 2,69,701 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,970 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपये की तेजी के साथ 2,69,080 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,70,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,68,594 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 2,71,352 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरा, चांदी चमकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त, जबकि चांदी की तेज रही।  Comex पर सोना 4,610 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,614.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,593.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,640.50 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 85.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 85.09 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की तेजी के साथ 85.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 86.34 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,41,847 1,42,032 1,41,740
चांदी 2,69,701 2,68,970 2,69,080
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,610 4,614.70 4,593.40
चांदी 85.36 85.09 85.25

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement