facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

गुजरात के खोरज में नया संयंत्र लगाएगी मारुति सुजूकी, 10 लाख कारों की होगी सालाना क्षमता

Advertisement

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता ने जनवरी 2024 में घोषणा की थी कि वह गुजरात में एक नया कार कारखाना लगाएगी जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहन होगी

Last Updated- January 12, 2026 | 10:55 PM IST
Maruti Suzuki
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआईएल) ने सोमवार को कहा कि उसका नया कार निर्माण संयंत्र गुजरात में गांधीनगर जिले के खोरज औद्योगिक क्षेत्र में लगाया जाएगा। बीएसई को भेजी जानकारी में कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र के लिए जरूरी निवेश को क्षमता स्थापित करने के चरणों को तय करते समय उसका निदेशक मंडल तय और स्वीकृत करेगा। कंपनी ने कहा, ‘बोर्ड द्वारा स्वीकृत जमीन को खरीदने, विकसित करने और शुरुआती कामों की लागत 4,960 करोड़ रुपये है।’

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता ने जनवरी 2024 में घोषणा की थी कि वह गुजरात में एक नया कार कारखाना लगाएगी जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहन होगी और इसमें करीब 35,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। कंपनी ने यह भी बताया था कि नया संयंत्र 2028-29 में काम शुरू कर देगा। अभी मारुति के चार संयंत्रों में कुल सालाना उत्पादन क्षमता 24 लाख वाहनों का है, जो हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर, खरखौदा और गुजरात के हंसलपुर में हैं।

मारुति सुजूकी इंडिया ने वाहन बाजार के संभावित विस्तार की तैयारी के लिए 2030-31 तक भारत में लगभग 40 लाख वाहन उत्पादन क्षमता हासिल करने की योजना बनाई है। खरखौदा प्लांट और हंसलपुर प्लांट के विस्तार के साथ-साथ खोरज में नया प्लांट कंपनी को 40 लाख गाड़ियों का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement