facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अमेरिकी सीनेटर ने व्यापार वार्ता में तेजी लाने का आह्वान किया और दाल आयात पर जोर दिया

Advertisement

मोंटाना अमेरिका में दलहन फसलों का शीर्ष उत्पादक है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता है

Last Updated- January 20, 2026 | 11:13 PM IST
US Senator
नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान अमेरिका के सीनेटर स्टीव डेनिस के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर | फाइल फोटो पीटीआई

अमेरिका के सीनेटर स्टीव डेविस ने नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में ‘तेजी’ लाने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी दालों के भारत में आयात पर भी जोर दिया है। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

अमेरिका के शीर्ष दलहन उत्पादक इलाके मोंटाना का प्रतिनिधित्व करने वाले डेविस का बयान भारत के बाजारों में कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए दबाव की एक नई कवायद है। कृषि संबंधी आयात भारत में एक संवेदनशील मसला रहा है।

अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘डेनिस ने ट्रंप प्रशासन के साथ मोंटाना के लोगों के हितों के मसलों को आगे बढ़ाया। इसमें अमेरिका और भारत के बीच भविष्य के किसी भी व्यापार समझौते में अमेरिका से दलहन के आयात को शामिल करने का आग्रह किया गया है।

मोंटाना अमेरिका में दलहन फसलों का शीर्ष उत्पादक है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता है। डेनिस ने एक निष्पक्ष और पारस्परिक लाभ वाले द्विपक्षीय व्यापार समझौते को पूरा करने की दिशा में सक्रिय रहने और चल रही वार्ता में तेजी लाने की मांग की।

डेनिस 17 से 19 जनवरी के दौरान भारत में थे। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, संसद सदस्यों और भारत व अमेरिका के कारोबारी प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए थे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी बैठकों के दौरान मौजूद थे।

बयान में डेनिस के हवाले से कहा गया है, ‘मैं अपने दोनों देशों के साझा मूल्यों और रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करने और मोंटाना के दलहन किसानों की ओर से वकालत करने के लिए भारत आया था। मैंने अमेरिका के किसानों की चिंताओं को सुनने के लिए मंत्री गोयल की सराहना की और इस महत्त्वपूर्ण प्राथमिकता को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करना जारी रखूंगा।’

भारत दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। इस समय भारत में दलहन आयात पर 30 प्रतिशत शुल्क लगता है। कृषि उत्पादों को भारत के बाजार में ज्यादा पहुंच देने का मसला व्यापार समझौतों में एक संवेदनशील मसला रहा है। देश के छोटे किसानों के हितों को देखते हुए इस मसले पर भारत सख्त रुख अपनाता रहा है।

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement