facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

Nifty पर बड़ा दबाव, एक्सपर्ट ने Gold ETF को खरीदने की दी सलाह, चेक करें टारगेट

Advertisement

HDFC Securities के विनय रजनी के मुताबिक बाजार में कमजोरी के बीच गोल्ड सुरक्षित विकल्प बना हुआ है और SBI गोल्ड ETF में आगे तेजी की संभावना है

Last Updated- January 21, 2026 | 8:10 AM IST
Gold ETF

Share Market Today: शेयर बाजार में कमजोरी के संकेत और गहरे होते नजर आ रहे हैं। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी इंडेक्स ने 25,473 के अहम स्तर को मजबूती से तोड़ दिया, जिसे तकनीकी रूप से एक बड़ा सपोर्ट माना जा रहा था। अब निफ्टी 200 दिन के मूविंग एवरेज के बेहद करीब पहुंच गया है, जो करीब 25,160 से 25,113 के बीच है। यह स्तर फिलहाल आखिरी बड़ा तकनीकी सहारा माना जा रहा है।

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी के मुताबिक, सभी टाइम फ्रेम पर निफ्टी का रुझान कमजोर बना हुआ है। अगर इंडेक्स 200DMA के नीचे फिसलता है, तो इसमें और बिकवाली देखने को मिल सकती है और निफ्टी 24,800 से 24,900 के स्तर तक जा सकता है। वहीं, अगर बाजार में थोड़ी रिकवरी आती है, तो 25,470 से 25,500 का दायरा अब रेजिस्टेंस के तौर पर काम करेगा।

Gold ETF में मजबूती, खरीदारी की सलाह

विनय रजानी का कहना है कि मौजूदा बाजार हालात में गोल्ड एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर उभर रहा है। उन्होंने SBI गोल्ड ETF (SETFGOLD) में खरीदारी की सलाह दी है। यह ETF इस समय मजबूत तेजी में है और सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि बीते डेढ़ साल से गोल्ड एसेट क्लास लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

गोल्ड ETF में ₹129.58 के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है। इसमें स्टॉप लॉस ₹125 रखा गया है, जबकि ऊपर की ओर ₹136 का लक्ष्य बताया गया है।

Fin Nifty में बिकवाली की रणनीति

फिन निफ्टी इंडेक्स को लेकर एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। विनय रजानी के मुताबिक, फिन निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकडाउन दिया है, जो कमजोरी का संकेत है। इसके साथ ही इंडेक्स ने 50 DEMA का सपोर्ट भी तोड़ दिया है और इस गिरावट के दौरान वॉल्यूम ज्यादा रहा है, जिससे कमजोरी की पुष्टि होती है।

उन्होंने Fin Nifty जनवरी फ्यूचर्स में 27,200 के स्तर पर बिकवाली की सलाह दी है। इसमें 27,350 का स्टॉप लॉस रखने को कहा गया है, जबकि गिरावट में 27,000 का लक्ष्य दिया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह लेख एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी की राय पर आधारित है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें)

Advertisement
First Published - January 21, 2026 | 8:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement