facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड बनाम एसआईएफ.. आखिर किसे चुनें कौन से निवेशक₹1 करोड़ से ज्यादा का स्वास्थ्य बीमा कवर, पहले दें ध्यान.. भविष्य में बोझ न बन जाए महंगा प्लानREITs निवेश गाइड: बढ़ते विकल्पों के बीच निवेशकों के लिए अवसर और जोखिम दोनों बढ़ेपश्चिम ए​​शिया संकट से छोटी-मझोली दवा कंपनियों के मुनाफे पर दबाव, लागत और सप्लाई बाधाओं से बढ़ी चिंता भू-राजनीतिक, आ​र्थिक जो​खिमों पर रिलायंस ने किया आगाह; जियो आईपीओ पर चुप्पीप्ला​स्टिक नोटों की ओर RBI का कदम, नोट छपाई लागत घटाने और टिकाऊ करेंसी पर जोरEditorial: IIP का नया रूप, 2022-23 आधार वर्ष के साथ औद्योगिक माप प्रणाली में बड़ा बदलावलोन लेने वाली महिलाओं की बढ़ी तादाद मगर नहीं बनेगी बात, दो-तिहाई अब भी फॉर्मल सिस्टम से बाहरबचाव, पुनरुद्धार और सुधार: IBC के पहले दशक ने भारत की क्रेडिट संस्कृति को बदलाउतार-चढ़ाव भरे बाजारों में हॉस्पिटल शेयरों को दम, हेल्थकेयर इंडेक्स में 7% की बढ़त

भारत समेत सभी मित्र देशों के लिए होर्मुज मार्ग खोला: ईरान

Advertisement

ईरान का बड़ा फैसला- भारत समेत मित्र देशों के जहाजों को मिली राहत, लेकिन शर्तों के साथ ही मिलेगी अनुमति

Last Updated- March 26, 2026 | 9:02 AM IST
Strait of Hormuz
Representational Image

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने भारत सहित मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, “ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची: हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है।”

यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने होर्मुज मार्ग खोलने की मांग की थी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का लंबे समय तक बंद रहना वैश्विक बुवाई सीजन के अहम समय में तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति को प्रभावित कर रहा है। इस क्षेत्र और इसके बाहर आम नागरिकों को भारी नुकसान हो रहा है और वे असुरक्षा में जी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र युद्ध के असर को कम करने की कोशिश कर रहा है और इसका सबसे अच्छा तरीका है- तुरंत युद्ध समाप्त किया जाए।

गुटेरेस ने अमेरिका और इजराइल से पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा, “अमेरिका और इजराइल के लिए मेरा संदेश है कि अब युद्ध खत्म करने का समय आ गया है। मानवीय संकट बढ़ रहा है, नागरिकों की मौतें बढ़ रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। ईरान के लिए मेरा संदेश है कि वह उन पड़ोसी देशों पर हमले बंद करे जो इस संघर्ष का हिस्सा नहीं हैं।”

इससे पहले 25 मार्च को न्यूयॉर्क में ईरान के मिशन ने कहा था कि वे “गैर-शत्रुतापूर्ण जहाजों” को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देंगे।

ईरानी मिशन ने एक्स पर कहा, “गैर-शत्रुतापूर्ण जहाज- जो न तो ईरान के खिलाफ आक्रामक गतिविधियों में शामिल हों और न ही उनका समर्थन करते हों- और जो घोषित सुरक्षा नियमों का पालन करें, उन्हें ईरानी अधिकारियों के समन्वय से सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा।”

ईरान की रक्षा परिषद ने यह भी कहा है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले “गैर-शत्रुतापूर्ण जहाजों” को पहले से ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना अनिवार्य होगा।

Advertisement
First Published - March 26, 2026 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement