Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव और फेड के सख्त रुख ने निवेशकों का रुझान डॉलर की ओर बढ़ गया है। जिससे डॉलर मजबूत हुआ ।साथ ही कच्चा तेल चढ़ रहा है। इन वजहों से सोने चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। सोने-चांदी के कारोबार की सोमवार (13 जुलाई) को सुस्त शुरुआत हुई। दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले।
Comex पर सोना कॉमेक्स पर सोना 4,075 डॉलर प्रति औंस के करीब फिसल गया है, जबकि चांदी भी 58.75 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,41,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,17,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 845 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,633 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,478 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,658 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,43,633 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,41,557 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 4,016 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,648 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,22,664 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,889 रुपये की गिरावट के साथ 2,17,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,18,667 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,17,277 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,106.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,113.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 38.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,075.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.71 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.40 डॉलर की गिरावट साथ 58.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
|
MCX |
Open |
Last Close |
LTP |
|
सोना |
1,42,633 |
1,43,478 |
1,41,820 |
|
चांदी |
2,18,668 |
2,22,664 |
2,17,775 |
|
Comex |
Open |
Last Close |
LTP |
|
सोना |
4,106.60 |
4,113.70 |
4,075.60 |
|
चांदी |
59.71 |
60.16 |
58.76 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)