facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतान

तेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

Advertisement

बातचीत के दायरे को लेकर मिले-जुले संकेतों और इस क्षेत्र में हजारों अमेरिकी सैनिकों को भेजे जाने की खबरों के चलते दुनिया भर के शेयरों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई

Last Updated- March 26, 2026 | 10:09 PM IST
Stock Market

शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज हुई क्योंकि तेल की कीमतें बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल हो गईं। इसके साथ ही, ईरान द्वारा अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार करने से लगभग एक महीने से चल रहे ​पश्चिम एशियाई संघर्ष में जल्द ही युद्धविराम होने की संभावनाओं पर संदेह और गहरा गया है।

बातचीत के दायरे को लेकर मिले-जुले संकेतों और इस क्षेत्र में हजारों अमेरिकी सैनिकों को भेजे जाने की खबरों के चलते दुनिया भर के शेयरों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी थम गई।

एशिया में गिरावट के बाद (जहां उथल-पुथल के कारण फिलिपींस के सेंट्रल बैंक ने बिना तय समय की बैठक बुलाई थी) यूरोपीय शेयर और सरकारी बॉन्ड की कीमतें गिर गईं, क्योंकि जर्मनी के सेंट्रल बैंक के प्रमुख ने कहा कि अगले महीने ईसीबी द्वारा ब्याज दरें बढ़ाना एक विकल्प है।

जर्मनी के सेंट्रल बैंक के प्रमुख जोआचिम नागेल ने ईसीबी द्वारा दरों में संभावित बढ़ोतरी के संबंध में रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, मुझे लगता है कि अप्रैल तक हमारे पास यह तय करने के लिए पर्याप्त डेटा होगा कि हमें कोई कदम उठाने की ज़रूरत है या हम इंतज़ार करके हालात देख सकते हैं।

जर्मनी की दो-साल की बॉन्ड यील्ड (जो यूरोपियन सेंट्रल बैंक की दरों से जुड़ी उम्मीदों के प्रति संवेदनशील है) बुधवार को 4 आधार अंक गिरने के बाद 6 आधार अंक बढ़कर 2.67 फीसदी पर पहुंच गई। बॉन्ड यील्ड और कीमतें एक-दूसरे के विपरीत चलती हैं। अमेरिका की दो-साल की यील्ड 4 फीसदी के करीब पहुंच गई जबकि जापान की यील्ड 30 सालों में अपने सबसे ऊंचे स्तर 1.33 फीसदी पर पहुंच गई।

वॉल स्ट्रीट के फ़्यूचर्स ने बाजार के नीचे खुलने का संकेत दिया और एशियाई बाजार ओवरनाइट गिरे। जापान का निक्केई 0.3 फीसदी नीचे बंद हुआ जबकि बढ़ती ऊर्जा लागतों की चिंताओं ने दक्षिण कोरिया के कॉस्पी को बुरी तरह प्रभावित किया, जो 3.2 फीसदी गिर गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.9 फीसदी गिरा और चीन के ब्लू चिप 1.3 फीसदी नीचे आए।

Advertisement
First Published - March 26, 2026 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement