facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारत

पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा काम

Advertisement

EPFO का नया 'E-PRAAPTI' पोर्टल पुराने और बंद पड़े PF खातों को आधार के जरिए ट्रैक करने और अटका पैसा वापस पाने में आपकी मदद करेगा

Last Updated- May 02, 2026 | 6:01 PM IST
EPFO 3.0 Update
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

E-PRAAPTI Portal Launch: नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्सर पुरानी कंपनी का PF पैसा निकालना या उसे ट्रैक करना एक सिरदर्द भरा काम रहा है। कई बार नौकरी बदलने के चक्कर में पुराने खाते पीछे छूट जाते हैं और उनमें जमा मेहनत की गाढ़ी कमाई बरसों तक बंद पड़ी रहती है। लेकिन अब EPFO इस समस्या का एक पक्का समाधान लेकर आया है। बीते दिनों केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘ई-प्राप्ति’ (E-PRAAPTI) नाम के एक नए पोर्टल की घोषणा की है, जो बरसों से बंद पड़े PF खातों को खोजने और उनका पैसा वापस पाने में आपकी मदद करेगा।

क्या है ‘E-PRAAPTI’ और यह कैसे करेगा आपकी मदद?

‘E-PRAAPTI’ का पूरा नाम ‘कर्मचारी भविष्य निधि आधार-आधारित एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इनऑपरेटिव अकाउंट्स’ है। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जिनका PF पैसा पुरानी कंपनियों में अटका हुआ है और जिनके पास अब उनका UAN नंबर भी नहीं है।

इस पोर्टल के जरिए आप ये काम आसानी से कर सकेंगे:

  • अपने पुराने और बंद PF खातों को ट्रैक कर पाएंगे।
  • बिना UAN नंबर के भी अपने खातों तक पहुंच सकेंगे।
  • कागजी कार्रवाई के बजाय आधार-आधारित वेरिफिकेशन (Aadhaar-based authentication) का इस्तेमाल होगा।
  • अपने UAN को पुराने खातों से लिंक और एक्टिवेट कर सकेंगे।
  • अपनी प्रोफाइल को बिना किसी झंझट के अपडेट कर पाएंगे।

शुरुआत में यह सिस्टम मेंबर आईडी (Member ID) के आधार पर काम करेगा, लेकिन भविष्य में यह उन लोगों की भी मदद करेगा जिन्हें अपने पुराने अकाउंट की कोई डिटेल याद नहीं है।

Read: NPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असर

E-PRAAPTI Portal: एम्प्लॉयर पर निर्भरता हुई कम

पहले PF से जुड़े कामों के लिए कर्मचारियों को अपनी कंपनी या HR के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब सिस्टम बदल गया है। अब करीब 1.59 करोड़ यूजर्स ने बिना एम्प्लॉयर की मंजूरी के अपने बैंक खाते लिंक किए हैं। साथ ही, 6.68 करोड़ सदस्यों ने चेक की फोटो अपलोड किए बिना ही अपने क्लेम फाइल किए हैं। प्रोफाइल सुधारने जैसे काम भी अब करीब 29.34 लाख लोग खुद ही ऑनलाइन कर रहे हैं।

डिजिटल EPFO: अब काम होगा और भी तेज

EPFO अब पूरी तरह से डिजिटल होने की राह पर है, जिसका सीधा असर इसके काम करने की रफ्तार पर दिख रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल 8.31 करोड़ दावों का निपटारा किया गया, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 6.01 करोड़ था। इनमें से करीब 5.51 करोड़ एडवांस विड्रॉल के मामले थे। सबसे अच्छी बात यह है कि अब करीब 71.11% एडवांस दावों का निपटारा महज 3 दिनों के भीतर हो रहा है।

अप्रैल 2026 की बात करें तो अकेले इस महीने में 61.03 लाख दावों को सुलझाया गया, जिनमें से लगभग 74% दावों का निपटारा ऑटोमैटिक तरीके से हुआ।

Advertisement
First Published - May 2, 2026 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement