facebookmetapixel
Advertisement
429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकाना

डॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पार

Advertisement

Gold silver price today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है

Last Updated- August 20, 2026 | 9:33 AM IST
Gold and silver rate today
सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67 डॉलर प्रति औंस के करीब।प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डॉलर कमजोर होने और वैश्विक बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोने में तेजी को समर्थन मिला। मल्टी decade हाई पर पहुंचने के बाद बॉन्ड बिकवाली की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं CME FedWatch Tool के अनुसार सितंबर में ब्याज दरें स्थिर रखने की संभावना 67 प्रतिशत है। केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीद के साथ ही सोने की सुरक्षित निवेश की मांग भी मजबूत हुई। ये सभी फैक्टर सोने चांदी की कीमतों में मजबूती ला रहे हैं। गुरुवार (20 अगस्त) को सोने चांदी की शुरुआत तेज रही।

ग्लोबल मार्केट Comex पर सोना 4,550 डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 67 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,58,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,40,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Also Read:  Opening Bell: ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी! सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 24,400 के पार; Nifty IT में 1% उछाल

सोना हुआ महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की तेजी के साथ 1,58,008 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,57,996 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 283 रुपये की तेजी के साथ 1,58,279 रुपये के भाग,व पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,008 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,713 रुपये की तेजी के साथ 2,38,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,36,787 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,513 रुपये की तेजी के साथ 2,40,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,41,167 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,38,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,580 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,545.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,552.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 67.08 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 65.82 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 1.47 डॉलर की तेजी के साथ 67.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,008 1,57,996 1,58,279
चांदी 2,38,500 2,36,787 2,40,300
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,580 4,545.30 4,552.50
चांदी 67.08 65.82 67.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - August 20, 2026 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement