facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

Advertisement

Arvind Fashions Share: मोतीलाल ओसवाल और एंटीक ने शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने 680 रुपये और 709 रुपये का लक्ष्य तय किया है

Last Updated- August 20, 2026 | 11:07 AM IST
STOCKS TO BUY
प्रतीकात्मक फोटो

Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट में स्थिरता से दुनियाभर के बाजारों में जोश लौटता नजर आ रहा। भारतीय बाजारों में भी 20 अगस्त को निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिल रही। बाजार के पॉजिटिव सेंटीमेंट में दमदार फंडामेंटल वाले शेयर फोकस में हैं। रिटेल सेक्टर का अरविंद फैशन का शेयर भी ब्रोकरेज के रडार पर है।

घरेलू ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर पर बुलिश रेटिंग दी। इसके अलावा एंटीक ने भी खरीदारी की रेटिंग दी। शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से एनलिस्ट्स ने 60 फीसदी से ज्यादा की तेजी का अनुमान जताया है।

तेजी के लिए तैयार है अरविंद फैशन का शेयर?

MOFSL की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर लॉन्ग टर्म में 680 रुपये का अपसाइड लेवल टच कर सकता है। जबकि शेयर का 52-वीक हाई 579 रुपये का है। कंपनी की एनुअल रिपोर्ट के बाद एनलिस्ट्स बुलिश हैं। FY26 में कंपनी की अर्निंग्स क्वालिटी में सुधार देखने को मिला। इस दौरान सालाना आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 14 फीसदी की रही। RoIC भी सुधर कर 24.1 फीसदी पर पहुंच गई।

एनलिस्ट्स ने बताया कि USPA (यूएस पोलो एसोसिएशन) की की आय में भी 20 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। NSV भी 25 अरब रुपये के पार निकल गया। जबकि PVH Corp पोर्टफोलियो 7 फीसदी बढ़कर 15 अरब रुपये रहा। हालांकी, एरो पोर्टफोलियो में 7% की बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें | टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेत

शेयर पर अगला टारगेट क्या?

रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकिंग फर्म ने FY26-29E के लिए अरविंद फैशन की रेवेन्यू ग्रोथ 12%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट ग्रोथ 16% और PAT CAGR 20% रहने का अनुमान जताया है। साथ ही शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए 680 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। वहीं, एंटीक ने शेयर पर खरीदारी के रेटिंग के साथ 709 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। जबकि 19 अगस्त को शेयर 429.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - August 20, 2026 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement