facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

Advertisement

24 से 28 अगस्त के बीच 50 से अधिक कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे, लेकिन निवेशकों को इसका फायदा उठाने के लिए तारीख, रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड के पैसे पर नजर रखनी होगी

Last Updated- August 22, 2026 | 12:23 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए आने वाला हफ्ता डिविडेंड के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। 24 अगस्त से 28 अगस्त के बीच कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं। यानी इन कंपनियों के घोषित डिविडेंड का फायदा पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डिविडेंड और रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना होगा।

इस लिस्ट में छोटी-बड़ी कई कंपनियां शामिल हैं। इनमें जिलेट इंडिया, दीपक फर्टिलाइजर्स, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, NBCC, पॉली मेडिक्योर और वर्धमान टेक्सटाइल्स जैसे नाम शामिल हैं। अलग-अलग कंपनियों ने 0.05 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति शेयर तक डिविडेंड देने का ऐलान किया है। ऐसे में निवेशकों के लिए इन कंपनियों की तारीख और डिविडेंड के पैसे पर नजर रखना जरूरी है।

24 अगस्त को 10 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे

  • AMJ Land Holdings Ltd: 0.20 रुपये का डिविडेंड
  • Gillette India Ltd: 60.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • GK Energy Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • International Gemological Institute Ltd: 2.55 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • India Pesticides Ltd: 0.75 रुपये का डिविडेंड
  • National Aluminium Company Ltd: 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Naturewings Holidays Ltd: 1.60 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Pudumjee Paper Products Ltd: 0.60 रुपये का डिविडेंड
  • Senco Gold Ltd: 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • SJVN Ltd: 0.35 रुपये का फाइनल डिविडेंड

25 अगस्त को 7 कंपनियां देंगी डिविडेंड

  • Aditya Vision Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Deepak Fertilisers & Petrochemicals Corporation Ltd: 10.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Diffusion Engineers Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • MAS Financial Services Ltd: 0.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Mobavenue AI Tech Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • NR Agarwal Industries Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Premco Global Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Shivalik Bimetal Controls Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड

26 अगस्त: इन 7 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट

  • Aditya Vision Ltd: 1.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Diffusion Engineers Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • MAS Financial Services Ltd: 0.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Mobavenue AI Tech Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • NR Agarwal Industries Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Premco Global Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Shivalik Bimetal Controls Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड

Also Read: FPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांव

27 अगस्त को 6 कंपनियां लिस्ट में

  • DOMS Industries Ltd: 3.65 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Manaksia Coated Metals & Industries Ltd: 0.05 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Power Finance Corporation Ltd: 3.90 रुपये का अंतरिम डिविडेंड
  • Procter & Gamble Health Ltd: 45.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Thomas Cook (India) Ltd: 0.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Yash Highvoltage Ltd: 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड

28 अगस्त को 30 कंपनियों के डिविडेंड की एक्स-डेट

  • Allied Digital Services Ltd: 1.50 रुपये का डिविडेंड
  • Arvind SmartSpaces Ltd: 2.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Black Box Ltd: 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Cantabil Retail India Ltd: 0.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Coral India Finance & Housing Ltd: 0.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • DAM Capital Advisors Ltd: 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Dynamatic Technologies Ltd: 5.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Emami Paper Mills Ltd: 3.20 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Gujarat Ambuja Exports Ltd: 0.30 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Gufic Biosciences Ltd: 0.10 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Gulshan Polyols Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Haldyn Glass Ltd: 0.70 रुपये का डिविडेंड
  • Honasa Consumer Ltd: 3.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Multi Commodity Exchange of India Ltd: 8.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Credo Brands Marketing Ltd: 2.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • NBCC (India) Ltd: 0.46 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Paras Defence and Space Technologies Ltd: 1.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Poly Medicure Ltd: 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Protean eGov Technologies Ltd: 10.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Royal Orchid Hotels Ltd: 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Salzer Electronics Ltd: 2.50 रुपये का डिविडेंड
  • Sterling Tools Ltd: 2.75 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Studds Accessories Ltd: 3.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Supershakti Metaliks Ltd: 0.50 रुपये का डिविडेंड
  • Swan Corp Ltd: 0.15 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Vardhman Holdings Ltd: 5.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Vardhman Special Steels Ltd: 3.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Vardhman Textiles Ltd: 5.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Whirlpool of India Ltd: 5.00 रुपये का फाइनल डिविडेंड
  • Yuken India Ltd: 1.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड

निवेशकों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेशकों को डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट पर ध्यान देना चाहिए। एक्स-डिविडेंड डेट के बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक आमतौर पर उस डिविडेंड के हकदार नहीं होते। इसके अलावा कंपनी ने कितना डिविडेंड घोषित किया है, इसकी भी जानकारी रखना जरूरी है। सिर्फ ज्यादा डिविडेंड देखकर किसी शेयर में निवेश करने के बजाय कंपनी की आर्थिक स्थिति, शेयर की कीमत और अपने निवेश के तरीकों को भी देखना चाहिए। वहीं, डिविडेंड की रकम और पेमेंट की तारीख कंपनी के आधिकारिक ऐलान से जरूर जांच लें।

Advertisement
First Published - August 22, 2026 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement