facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

PM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर

Advertisement

प्रधानमंत्री ने स्पेस कंपनियों से अपनी तकनीक के नए अनुप्रयोगों का पता लगाने का आग्रह किया और कृषि एवं पर्यावरण से जुड़े संगठनों के साथ अधिक सहयोग की उम्मीद जताई

Last Updated- August 21, 2026 | 11:28 PM IST
PM Modi
उद्यमियों से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में 20 स्वदेशी स्पेस स्टार्टअप के संस्थापकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। मोदी ने उद्यमियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने के लिए बधाई दी और कहा कि निजी क्षेत्र की उपलब्धियां सरकार के अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के दृष्टिकोण को उचित ठहराती हैं। उन्होंने कहा कि देश का अंतरिक्ष क्षेत्र जिस तरह विकास कर रहा है, उससे यहां वैश्विक प्रतिभाओं, कंपनियों और निवेश को आकर्षित करने की संभाव बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने जिन स्टार्टअप के सीईओ के साथ बैठक की, उनमें स्काईरूट एरोस्पेस, अग्निकुल कॉसमॉस, पिक्सेल, ध्रुव स्पेस, गैलेक्सी, पियरसाइट, बैलाट्रिक्स एरोस्पेस, डिगंतारा, सैटश्योर, सुहोरा टेक्नॉलजीज, मनास्टू स्पेस, एस्ट्रोबेस, टेकमी2स्पेस, व्योमआईसी, कॉसमॉस सर्व स्पेस, ऑर्बिटएड एरोस्पेस, स्काईसर्व (हाइसपेस), सेरेंडिपिटी स्पेस, वासर लैब्स और मिस्टईओ शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और आईएन-स्पेस के अध्यक्ष पवन गोयनका भी इस बैठक में मौजूद थे।

ये सभी कंपनियां रॉकेट, पुन: प्रयोग होने वाले लॉन्च वाहन, उपग्रह, एवियोनिक्स, उन्नत प्रणोदन, स्पेस इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष मलबे को हटाने और एआई-संचालित मौसम एवं जलवायु इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में प्रगति और अपने दृष्टिकोण को प्रधानमंत्री मोदी के साथ खुलकर साझा किया।

स्टार्टअप संस्थापकों ने इस क्षेत्र में सरकार के समर्थन और उद्योग के भीतर बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्होंने भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को अपनाने में कंपनियों की बढ़ती रुचि को भी सामने रखा। प्रधानमंत्री ने स्पेस कंपनियों से अपनी तकनीक के नए अनुप्रयोगों का पता लगाने का आग्रह किया और कृषि एवं पर्यावरण से जुड़े संगठनों के साथ अधिक सहयोग की उम्मीद जताई। उन्होंने युवा छात्रों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स के साथ जुड़ाव को और गहरा करने की बात कही।

Advertisement
First Published - August 21, 2026 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement