facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

सितंबर से महंगी होंगी टाटा की कारें और EV, कीमतों में 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी

Advertisement

टाटा मोटर्स ने कहा कि इस मूल्य वृद्धि का मकसद कच्चे माल की बढ़ती लागत और लगातार महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करना है

Last Updated- August 21, 2026 | 10:02 PM IST
TATA Motors share price
प्रतीकात्मक तस्वीर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1 सितंबर से अपनी कारों और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों और वैरियंट में अलग-अलग होगी। इसमें तेल-गैस इंजन वाले वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दोनों शामिल होंगे। इस साल दामों में कंपनी का यह तीसरा बदलाव होगा।

टाटा मोटर्स ने कहा कि इस मूल्य वृद्धि का मकसद कच्चे माल की बढ़ती लागत और लगातार महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करना है। कंपनी लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा लगातार वहन कर रही है, लेकिन वह इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल रही है।

यह घोषणा इस साल पहले हुए दो बदलावों के बाद की गई है। टाटा ने 1 अप्रैल से तेल-गैस इंजन वाले वाहनों के अपने पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 1 जुलाई से तेल-गैस इंजन वाले वाहनों और इलेक्ट्रिक वाहनों दोनों की ही कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया। इसलिए सितंबर में होने वाला यह बदलाव लगातार ऐसी दूसरी बढ़ोतरी होगा, जिसमें कंपनी के इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - August 21, 2026 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement