facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

दिसंबर में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4 महीने की ऊंचाई पर, महंगाई भी बढ़ी

Advertisement

बिजली और सीमेंट क्षेत्र में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जिसमें क्रमशः 18.44 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि हुई है

Last Updated- January 20, 2026 | 11:23 PM IST
Core Sector Growth

भारत के प्रमुख क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर में बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सालाना आधार पर महंगाई दर बढ़कर 4 महीने के उच्च स्तर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो नवंबर में 2.1 प्रतिशत पर थी।

क्रमिक आधार पर दिसंबर में प्रमुख सेक्टर का उत्पादन नवंबर के स्तर से 8.2 प्रतिशत अधिक था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) के अनुसार एक वर्ष में पहली बार सभी 8 क्षेत्रों ने मासिक आधार पर अधिक उत्पादन की सूचना दी।

बिजली और सीमेंट क्षेत्र में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जिसमें क्रमशः 18.44 प्रतिशत और 12 प्रतिशत की दोहरे अंकों की वृद्धि हुई है। इसके बाद कोयला (9.3 प्रतिशत) और रिफाइनरी उत्पादों में 7.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अगर सालाना आधार पर देखें तो 5 क्षेत्रों के उत्पादन में तेजी आई है। इस दौरान सीमेंट (13.5 प्रतिशत) और स्टील (6.9 प्रतिशत) क्षेत्र सबसे तेजी से बढ़े। वहीं कोयले का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़ा है। बिजली उत्पादन 3 महीने के संकुचन के बाद 9 महीने के रिकॉर्ड उच्च स्तर 5.3 प्रतिशत पर पहुंच गया। वहीं उर्वरक क्षेत्र में उत्पादन 4.1 प्रतिशत बढ़ा है।

बहरहाल कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन दिसंबर में कम हुआ है।

Advertisement
First Published - January 20, 2026 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement