facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?

बिक्री लक्ष्य चूकने की आशंका से रियल्टी शेयर दबाव में, निफ्टी रियल्टी 1.22% टूटा

Advertisement

सिग्नेचर ग्लोबल सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाला शेयर रहा, जिसके शेयर 6.46 फीसदी गिरकर 942.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गए

Last Updated- January 12, 2026 | 10:21 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सोमवार को एनएसई पर डीएलएफ, सिग्नेचर ग्लोबल, अनंत राज और अन्य रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई, जिससे निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.22 फीसदी गिरकर 863.35 पर आ गया।

सूचकांक में शामिल 10 शेयरों में से सात में गिरावट दर्ज की गई। सिग्नेचर ग्लोबल सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाला शेयर रहा, जिसके शेयर 6.46 फीसदी गिरकर 942.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। नुकसान उठाने वाले अन्य शेयरों में प्रेस्टीज (4.03 फीसदी), गोदरेज प्रॉपर्टीज (3.07 फीसदी), डीएलएफ (1.07 फीसदी) और ओबेरॉय रियल्टी (1.59 फीसदी) शामिल हैं।

दिल्ली एनसीआर स्थित सिग्नेचर ग्लोबल द्वारा रविवार को यह घोषणा करने के बाद कि वह वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने पूर्व-बिक्री लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाएगी। डेवलपर ने दिसंबर तिमाही के लिए अपनी बिक्री बुकिंग में सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की है, जो घटकर 2,020 करोड़ रुपये रह गई। यह गिरावट आवास बिक्री में कमी और त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में नरमी के कारण हुई है। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में इसकी सालाना आधार पर बिक्री 6,680 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी।

इसी तरह, मुंबई स्थित कल्पतरु ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में अपनी प्री-सेल्स में सालाना आधार पर 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जो कि पिछले वर्ष के 1,008 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 870 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - January 12, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement