facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

SIP Calculator: 10 साल में कैसे आप बन सकते हैं करोड़पति? कैलकुलेशन से आसानी से समझें

Advertisement

सही योजना और नियमित SIP से 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

Last Updated- January 14, 2026 | 8:49 AM IST
SIP Calculator
Representative Image

SIP Calculator: आज की बढ़ती महंगाई और खर्चों को देखते हुए सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहकर बड़ा फाइनेंशियल लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन सही योजना, नियमित निवेश और थोड़ी अनुशासन के साथ आप 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।

SIP: छोटी बचत, बड़ा रिजल्ट

लंबी अवधि में संपत्ति बनाने का सबसे असरदार तरीका है सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)। इसमें हर महीने एक निश्चित रकम निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और कंपाउंडिंग के फायदे से आपका फंड तेजी से बढ़ता है। समय के साथ छोटी-छोटी बचत भी बड़ा निवेश बन सकती है।

SIP निवेश से 1 करोड़ कैसे बनाएं

मान लीजिए आप 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं। हर महीने SIP के जरिए निवेश करने का अंदाजा कुछ ऐसा होगा:

  • हर महीने निवेश: ₹45,000

  • सालाना औसत रिटर्न: 12%

  • निवेश की अवधि: 10 साल

क्या होगा नतीजा:

  • आपने कुल निवेश किया: ₹54,00,000

  • निवेश पर कमाया गया लाभ: लगभग ₹46,81,615

  • कुल फंड वैल्यू: लगभग ₹1,00,81,615

मतलब, अगर आप हर महीने 45 हज़ार रुपये की SIP करते हैं और 12% रिटर्न मिलता है, तो 10 साल में आपका फंड 1 करोड़ के करीब पहुंच जाएगा। इस प्रकार, नियमित SIP आपको 10 साल में करोड़पति बना सकती है। अपनी व्यक्तिगत जरूरत और रिटर्न की उम्मीद के अनुसार आप ऑनलाइन SIP कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।

निवेश को सही दिशा में बनाए रखने के टिप्स

सिर्फ SIP शुरू करना पर्याप्त नहीं है। इसे सही ट्रैक पर बनाए रखना जरूरी है:

  1. सही फंड चुनें: लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न के लिए इक्विटी म्युचुअल फंड्स फायदेमंद होते हैं। यह FD जैसी पारंपरिक बचत की तुलना में ज्यादा लाभ दे सकते हैं, लेकिन इसमें रिस्क भी होता है।

  2. निवेश का वितरण करें: जोखिम कम करने के लिए निवेश को लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स में विभाजित करना चाहिए।

  3. नियमित समीक्षा करें: समय-समय पर निवेश की प्रगति देखें और जरूरत पड़ने पर रणनीति बदलें, ताकि लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement