facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Bharat Coking Coal IPO: अलॉटमेंट हुआ फाइनल, GMP में उछाल; पर लिस्टिंग डेट में बदलाव

Advertisement

Bharat Coking Coal IPO GMP: आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में शेयर गुरुवार को 37 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे।

Last Updated- January 15, 2026 | 1:27 PM IST
GSP Crop Science IPO

Bharat Coking Coal IPO GMP: कोल इंडिया की सब्सिडायरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के 1,078.68 करोड़ रुपये का आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार (15 जनवरी) को फाइनल हो गया। निवेशक बीएसई की वेबसाइट या रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। इश्यू अप्लाई करने के लिए 9 जनवरी को खुला था और 13 नवंबर को बंद हो गया था। बोली लगाने के आखिरी दिन यह आईपीओ 143 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Bharat Coking Coal IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Bharat Coking Coal IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Bharat Coking Coal IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

भारत कोकिंग कोल आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipostatus.kfintech.com/ पर भी चेक कर सकते हैं।

Bharat Coking Coal IPO GMP

भारत कोकिंग आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में भारत कोकिंग कोल के शेयर गुरुवार को 37 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। यह अपर प्राइस बैंड 23 रुपये से 14 रुपये या लगभग 60 फीसदी ज्यादा है। इससे शेयर की लिस्टिंग को लेकर बाजार में अच्छी उम्मीदें दिखती हैं।

Bharat Coking Coal IPO Listing Date

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार यानी 15 जनवरी 2026 को बंद रहेंगे। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने संशोधित सर्कुलर जारी कर बताया कि आज सभी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। इसके चलते भारत कोकिंग आईपीओ की लिस्टिंग डेट आगे बढ़कर 19 जनवरी यानी सोमवार हो गई है।

Bharat Coking Coal IPO Subscription Status

भारत कोकिंग आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला है। आईपीओ को कुल 143 गुना सब्सक्राइब किया गया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इश्यू को 34,69,46,500 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 49,90,71,10,200 शेयरों के लिए बोलियां मिली। सबसे ज्यादा बोलियां क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की तरफ से देखने को मिली जिन्होंने इश्यू को कुल 310.81 गुना अप्लाई किया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NIIs) ने 240.49 गुना और क्वालिफाइड निवेशकों ने 49.37 गुना अप्लाई किया।

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement