स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछाल
देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामलों में वृद्धि के बीच एंटी-इन्फेक्टिव और दर्द निवारक दवाओं की बिक्री बढ़ गई है। मार्केट रिसर्च फर्म फार्मारेक के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई में एंटी-इन्फेक्टिव की बिक्री सालाना 6.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,469 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो पिछले साल की […]
गूगल से रिलायंस तक डेटा सेंटर में बड़े निवेश, भारत पर बढ़ा कंपनियों का भरोसा
भारत में डेटा सेंटर की तादाद में चार गुना तेजी तक की उम्मीद बढ़ रही है। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक देश में डेटा सेंटर के लिए मौजूद जगह चार गुना बढ़कर 10.1 करोड़ वर्गफुट हो जाएगी। अभी वर्ष 2026 की पहली छमाही में यह करीब 2.7 करोड़ वर्गफुट है। इस वृद्धि में क्लाउड […]
इंजेक्टेबल डायबिटीज दवाओं पर मैनकाइंड का फोकस, चीन की कंपनी से लाइसेंसिंग समझौता
भारत की दवा विनिर्माता मैनकाइंड फार्मा ने चीन की चोंगकिंग चेनआन बायो फार्मास्युटिकल्स के साथ खास लाइसेंसिंग समझौता किया है। इसके तहत वह भारतीय बाजार में उसके दो बेसल इंसुलिन एनालॉग्स की बिक्री करेगी। इस साझेदारी में इंजेक्शन से दी जाने वाली दो दवाओं – इंसुलिन डेग्लुडेक तथा इंसुलिन डेग्लुडेक व एस्पार्ट के संयोजन की […]
दुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ा
दुबई के वाणिज्यिक रियल एस्टेट बाजार ने 2026 की पहली छमाही में मजबूती दिखाई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद दुबई में वाणिज्यिक संपत्तियों के लेनदेन का मूल्य बढ़ा है। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में दुबई के वाणिज्यिक […]
दवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूला
केंद्र सरकार औषधि मूल्य निर्धारण ऑर्डर (डीपीसीओ), 2013 में ट्रेड-मार्जिन तर्कसंगत बनाने (टीएमआर) को औपचारिक रूप से शामिल करने के प्रस्ताव की जांच कर रही है। यह कदम मौजूदा मूल्य सीमा के ढांचे से परे जाकर दवाओं की कीमतों को नियंत्रित करने के सरकारी तंत्र को संभावित रूप से व्यापक बना देगा। हालांकि दवा विभाग […]
Signature Global का बड़ा दांव! Delhi-NCR से बाहर 150 एकड़ तक की जमीन पर नजर, ₹15,000 करोड़ के लॉन्च का प्लान
गुरुग्राम की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली-एनसीआर के बाहर जमीन खरीदने पर विचार कर सकती है। कंपनी की नए बाजारों में बड़ी आवासीय परियोजनाओं पर नजर है। बीएसई में सूचीबद्ध यह डेवलपर अपनी शुरुआत के बाद से पहली बार अपने मुख्य बाजार से बाहर कदम रखने की योजना बना रही है। मुख्य वित्तीय […]
AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग से अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया दमखम, कई सेक्टरों को मिलेगा फायदा
आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) नवाचार के मामले में भले ही अमेरिका और चीन का दबदबा है लेकिन एआई मॉडल को प्रशिक्षित और संचालित करने के लिए आवश्यक फिजिकल कंप्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की होड़ भारत के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि इस क्षेत्र में निवेश से स्वच्छ ऊर्जा, बिजली […]
आंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक से हड़कंप, दो मरीजों की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में अलर्ट जारी
आंध्र प्रदेश में स्वास्थ्य महकमा कोविड-19 के मामले मिलने से सतर्क हो गया है। राज्य में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो चुकी है और आठ सक्रिय मामले पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड मामले पाए जाने के बाद ओडिशा जैसे पड़ोसी राज्यों ने भी निगरानी और जांच तेज कर दी है। तमिलनाडु […]
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तय
राष्ट्रीय औषधि दवा मूल्य नियंत्रण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने रेबीज रोधी दवा इम्युनोग्लोबुलिन की खुदरा कीमत बढ़ाने की इजाजत दे दी है। एनपीपीए ने 39 सक्रिय दवा तत्त्वों की खुदरा कीमत भी तय की। एक राजपत्रित अधिसूचना के मुताबिक रेबीज-रोधी दवा इम्युनोग्लोबुलिन की खुदरा कीमत 112.19 रुपये प्रति मिलीलीटर (एमएल) से बढ़कर 119.48 रुपये प्रति एमएल […]
ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई
केंद्र ने 12 प्रतिशत से ज्यादा एथिल अल्कोहल की मात्रा वाली दवाओं के लिए डॉक्टर का पर्चा अनिवार्य कर दिया है। यह कदम दवाई की दुकानों से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। इससे ऐसी दवाइयों पर नियामकीय नियंत्रण मजबूत होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गैजेट अधिसूचना […]









