facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

BS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोर

Advertisement

गडकरी ने बताया कि नियम कड़े हैं, लेकिन लोगों का स्वभाव नहीं बदल रहा। इसके बावजूद सरकार ने जुर्माने बढ़ाए हैं और सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं

Last Updated- February 24, 2026 | 5:17 PM IST
Nitin Gadkari at BS Manthan
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन 2026 में अपनी बात रखते हुए

BS Manthan 2026: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बिजनेस स्टैडर्ड के मंथन कार्यक्रम में कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख इंजन है। उन्होंने कहा, “अगले पांच साल में भारत ऑटोमोबाइल सेक्टर में दुनिया का नंबर वन बन सकता है। अच्छी सड़कें लॉजिस्टिक लागत को कम कर रही हैं और जीडीपी ग्रोथ को सहारा दे रही हैं।”

सड़क सुरक्षा पर जोर

सड़क दुर्घटनाओं की समस्या पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज्यादा है। हर साल भारत में 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें युवाओं की मृत्यु दर सबसे ज्यादा है। मंत्री ने कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट न लगाने से सैकड़ों लोगों की जान जा रही है। उन्होंने लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

गडकरी ने बताया कि नियम कड़े हैं, लेकिन लोगों का स्वभाव नहीं बदल रहा। इसके बावजूद सरकार ने जुर्माने बढ़ाए हैं और सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाह

सड़क सुरक्षा सुधारों के तहत ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 6 एयरबैग्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड लागू किए गए हैं। भारत में एनकैप के जरिए गाड़ियों की सुरक्षा की जांच की जाती है। गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने पीएम राहत सड़क दुर्घटना योजना का भी जिक्र किया। इसके तहत हादसे में घायलों की मदद करने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर सम्मानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: BS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेत

AI मौका या चुनौती?

गड़करी का कहना है कि हर तकनीक एक अवसर है, और इसे कैसे और किस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है, यही असली मायने रखता है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग अब हर क्षेत्र में हो रहा है। सड़क डिजाइन में इसके प्रभावी इस्तेमाल के साथ ही टोल कलेक्शन में भी तेजी से इसका प्रयोग किया जा रहा है। गड़करी ने FASTag का उदाहरण देते हुए बताया कि पहले जहां टोल प्लाजा पर लंबी लाइनें लगती थीं, अब उनका दावा है कि इस साल दिसंबर से टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की लाइन नहीं होगी। उन्होंने कहा, “मैं तकनीक को लेकर उत्साहित हूं और इसके इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement