facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाह

Advertisement

नीलेश शाह ने कहा कि अगर अमेरिका के टैरिफ कम होते हैं और प्रस्तावित भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ड्यूटी और कम होती है, तो भारत एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर सकता है।

Last Updated- February 24, 2026 | 1:32 PM IST
Nilesh Shah

कोटक एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलेश शाह का मानना है कि भारत शायद एलएलएम में एक प्रमुख देश नहीं बन पाएंगे। लेकिन सबसे अच्छा मौका एलएलएम का लाभ उठाकर ऐसे ऐप्स या एसएलएम बनाना है जो दुनिया को समाधान उपलब्ध करा सकें।

शाह ने मंगलवार को नयी दिल्ली में आयोजित बीएस मंथन में भारत की एआई स्टोरी पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की एआई स्टोरी हाल में हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तरह है। कुछ लोगों को यह अच्छा (Attractive) लगा जबकि कुछ को अव्यवस्थित लगा।

उन्होंने कहा कि हम शायद एलएलएम में एक प्रमुख देश नहीं बन पाएंगे। हमारे लिए सबसे अच्छा विकल्प एलएलएम का लाभ उठाकर ऐसे ऐप्स या एसएलएम बनाना है जो दुनिया को सोल्यूएशंस कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत की एआई स्टोरी को लेकर तस्वीर अभी साफ हो रही है। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पास मौके हैं लेकिन हमें तिलक वर्मा की जगह अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की तरह खेलना होगा।

AI फंड मैनेजर्स के लिए मौका या चुनौती ?

नीलेश शाह ने कहा कि जो फंड मैनेजर्स एआई तकनीक का इस्तेमाल करेंगे उनके लिए ये मददगार होगा। जबकि जो एआई से दूरी बनाएंगे उनके लिए ये बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर सामने आएगा।

उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि जब डॉटकॉम आया था तो जिन कंपनियों के उसे अपनाया उनका बिजनेस मॉडल और काम करने का तरीका बदल गया। इससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिली। वहीं, जिन्होंने इससे दूरी बनाई थी वो पीछे रह गए।

‘वैश्विक लीडर के रूप में उभर सकता है भारत’

नीलेश शाह ने कहा कि अगर अमेरिका के टैरिफ कम होते हैं और प्रस्तावित भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ड्यूटी और कम होती है, तो भारत एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर सकता है। उन्होंने इस डील से मछली पालन और जलीय खेती में भारत को प्रमुख रूप से फायदा हो सकता है।

शाह ने यह भी कहा कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने डेटा इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने का अच्छा काम किया है। सेबी का जो आदेश जेन स्ट्रीट पर प्रकाशित हुआ, वह पढ़ने लायक था। उन्होंने पैटर्न्स को बहुत बारीकी से पहचान लिया है।

निलेश शाह ने यह भी कहा कि भारत में रिटेल निवेशकों से फंड फ्लो लगातार आता रहेगा। निवेशक सोना, चांदी, मल्टी-एसेट फंड और फंड ऑफ फंड्स में भी अपना पैसा डिवाइड कर सकते हैं। हालांकि, रिटेल निवेशकों के लिए असली चुनौती यह है कि वे अपनी सेविंग को कैसे अलॉट करें। जबकि म्यूचुअल फंड्स ने पिछले तीन साल में अच्छा प्रदर्शन किया है, फिर भी घरों की फाइनेंशियल सेविंग में म्यूचुअल फंड्स में लगाया गया हिस्सा अभी भी सर्कुलेशन में मौजूद करेंसी से कम है।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 1:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement