facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारीबेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कमवित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में गोल्ड लोन वितरण बढ़कर 8.16 लाख करोड़ रुपये हुआस्टेम में बढ़ती भागीदारी के बावजूद महिला उद्यमियों को कम फंडिंग

बेहतर अवसरों के बावजूद भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी कम

Advertisement

काम के अवसर बढ़ने के बावजूद भारत में महिला श्रम बल भागीदारी दर कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं से कम है और बड़ी संख्या में महिलाएं असुरक्षित रोजगार में काम कर रही हैं।

Last Updated- March 06, 2026 | 9:44 AM IST

पूरी दुनिया जब 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, तो सभी आर्थिक संकेतक इस बात के गवाह हैं कि भारत में महिलाओं के लिए काम के अवसर पहले के मुकाबले बहुत बेहतर हुए हैं। हालांकि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी और उपलब्ध नौकरियों की गुणवत्ता में बड़ा अंतर बना हुआ है।
विभिन्न देशों की तुलना से पता चलता है कि भारत अभी भी महिला श्रम बल भागीदारी दर में कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं से पीछे है। अवैतनिक देखभाल जिम्मेदारियां और असुरक्षित रोजगार के कारण श्रम बाजार में महिलाओं की भागीदारी को आकार दे रहा है। ये संकेतक महिलाओं के लिए चुनौती और आर्थिक भागीदारी को बेहतर बनाने के लिए नीतिगत बदलाव की आवश्यकता, दोनों पर प्रकाश डालते हैं।

वर्ष 2024 में भारत की महिला श्रम बल भागीदारी दर 32 प्रतिशत थी, जो कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम है। वियतनाम (69 प्रतिशत), थाईलैंड (60 प्रतिशत) और चीन (59 प्रतिशत) जैसे देशों ने श्रम बल में महिलाओं की बहुत अधिक भागीदारी दर्ज की है।

भारत में लैंगिक अंतर भी व्यापक रहा। महिलाओं की तुलना में पुरुष श्रम बल भागीदारी दोगुनी से अधिक दर्ज की गई। जो महिलाएं काम कर भी रही हैं, उनमें अधिकांश असुरक्षित कामों में जुटी हैं। श्रम बल में लगभग 78 प्रतिशत महिलाएं असुरक्षित रोजगार में हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 69 प्रतिशत है। यह चीन (33%) या ब्राजील (22 %) जैसे देशों की तुलना में काफी अधिक है। यह दर्शाता है कि भारत में महिलाओं के लिए नौकरी की सुरक्षा और औपचारिक रोजगार के अवसर बहुत सीमित हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement