facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोर

Advertisement

मोदी और मैक्रों ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के हालात और संवाद व कूटनीति की बहाली की आवश्यकता पर चर्चा की

Last Updated- March 05, 2026 | 7:37 PM IST
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से गुरुवार को बात की और पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर साझा चिंताओं पर चर्चा की। मोदी और मैक्रों ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया के हालात और संवाद व कूटनीति की बहाली की आवश्यकता पर चर्चा की।

साझा चिंताओं पर हुई चर्चा

मैक्रों के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि वे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ रूप से बातचीत करना और प्रयासों में समन्वय करना जारी रखेंगे। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को लेकर अपनी साझा चिंताओं और संवाद एवं कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की।”

Also Read: ईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट

शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोर

उन्होंने कहा, ”हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए घनिष्ठ सहयोग और समन्वयपूर्ण प्रयास जारी रखेंगे।” पश्चिम एशिया में संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद शुरू हुआ था, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी।

ईरान ने सैन्य हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये। पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों के हमलों और जवाबी हमलों के कारण संघर्ष काफी बढ़ गया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 7:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement