facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

ट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’

Advertisement

ट्रंप ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से आत्मसमर्पण की अपील करते हुए कहा कि हथियार डालने पर उन्हें पूर्ण सुरक्षा और माफी दी जाएगी।

Last Updated- March 06, 2026 | 11:24 AM IST
Donald Trump on Strait of Hormuz in US Iran War
File Image

Trump IRGC Surrender Warning: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से हथियार डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें “पूरी तरह सुरक्षा और माफी” दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं करने पर “पक्की मौत” का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मेजर लीग सॉकर चैंपियंस के कार्यक्रम के दौरान कहा कि आईआरजीसी, सेना और पुलिस के सदस्यों को हथियार छोड़ देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय है कि वे ईरानी जनता के साथ खड़े हों और देश को वापस अपने हाथ में लेने में मदद करें।

‘नया और बेहतर ईरान’ बनाने में करें मदद

ट्रंप ने आईआरजीसी के सदस्यों से इतिहास के सही पक्ष में खड़े होने की अपील की और कहा कि अगर वे हथियार छोड़ देंगे तो उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने दुनिया भर में मौजूद ईरानी राजनयिकों से भी अपील की कि वे शरण मांगें और अमेरिका के साथ मिलकर “नया और बेहतर ईरान” बनाने में मदद करें।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में जो भी ईरान का नेतृत्व संभाले, वह अमेरिका या किसी अन्य देश के लिए खतरा न बने।

यह पढ़ें: ईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट

इससे एक दिन पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान के अगले नेता के चयन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से शामिल होना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई के बेटे मोजतबा खामनेई को देश का अगला नेता स्वीकार नहीं करेंगे। शुक्रवार को दिया गया यह बयान ट्रंप की ओर से पहली सार्वजनिक अपील है, जिसमें उन्होंने ईरानी सेना और राजनयिकों से आत्मसमर्पण करने को कहा है।

यूएस-इजरायल ने मिलकर की है सैन्य कार्रवाई

पश्चिम एशिया में तनाव तब बढ़ गया जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर सैन्य हमला किया, जिसमें खामनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

Advertisement
First Published - March 6, 2026 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement