facebookmetapixel
Advertisement
जंग बढ़ी तो और चमकेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- अप्रैल के बाद 5,600 डॉलर के पार जा सकता है भावइस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपरबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेश

Stock Market Update: चार दिन की गिरावट के बाद बढ़त में खुला बाजार, सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा; निफ्टी 24600 के ऊपर

Advertisement

Stock Market Update: ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच हैवीवेट शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

Last Updated- March 05, 2026 | 9:25 AM IST
Stock Market today

Stock Market Updates, 5 March 2026: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (5 मार्च) को चार दिन से जारी गिरावट के बाद बढ़त में खुले। ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच हैवीवेट शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, निवेशक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सतर्क बने हुए हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 79,530 अंक पर खुला। बुधवार को यह 79,116 पर बंद हुआ था। सुबह 9:21 बजे यह 315.30 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त लेकर 79,431.49 पर चल रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) बढ़त के साथ 24,615 अंक पर खुला। सुबह 9:22 बजे यह 76.75 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 24,572 पर ट्रेड कर रहा था।

एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

गुरुवार सुबह एशिया क्षेत्र के बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में आई मजबूती का असर एशियाई बाजारों पर साफ दिखाई दिया और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 12% से ज्यादा उछल गया, जिससे पिछले सत्र की गिरावट की भरपाई हो गई। वहीं जापान का निक्केई 225 भी 4% से ज्यादा चढ़ गया, जो क्षेत्रीय बाजारों में बढ़ते उत्साह का संकेत दे रहा है।

वॉल स्ट्रीट ने बढ़ाया भरोसा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली, जिसने वैश्विक निवेशकों के मनोबल को बढ़ाया। एसएंडपी 500 सूचकांक 0.78% बढ़कर बंद हुआ, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.49% की बढ़त दर्ज की गई।

टेक्नोलॉजी कंपनियों के बड़े शेयरों में आई तेजी और अमेरिका के सेवा क्षेत्र से जुड़े मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया। इसी कारण नैस्डैक कंपोजिट भी 1.29% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिससे वैश्विक बाजारों में मजबूत माहौल बन गया।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी

कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। ब्रेंट क्रूड लगातार पांचवें दिन बढ़त में रहा, क्योंकि बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। दरअसल ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की धमकी दी है। यह रास्ता दुनिया में तेल आपूर्ति का एक बड़ा मार्ग माना जाता है। इस कारण कई रिफाइनरियां चिंतित हैं और बाजार में सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इसी बीच ब्रेंट क्रूड 0.57% बढ़कर 82.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं और सोना अक्सर ऐसी परिस्थितियों में सबसे बड़ा सहारा बनता है। इसी वजह से गुरुवार को सोने की कीमतों में 1% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली और निवेशकों की दिलचस्पी बुलियन में बढ़ गई।

आईपीओ बाजार में भी हलचल

प्राइमरी मार्केट में भी गुरुवार को हलचल देखने को मिलेगी। सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ आज दूसरे दिन के लिए खुला रहेगा और यह शुक्रवार को बंद होगा। करीब ₹1,087.45 करोड़ के इस इश्यू में कोई नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है। वहीं एल्फिन एग्रो इंडिया का आईपीओ आज निवेश के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जा रहे हैं और निवेशकों की नजर इस पर भी बनी हुई है।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 8:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement