facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

पाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेश

Advertisement

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान में प्रदर्शन तेज

Last Updated- March 04, 2026 | 3:23 PM IST
Pakistan
रविवार को गिलगित में संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस परिसर से उठता धुआं।

पाकिस्तान में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने कराची और लाहौर स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों से गैर-जरूरी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने दी है।

यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं।

मंगलवार को पाकिस्तानी छात्रों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की हत्या की निंदा की और कराची में प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान की सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास के अनुसार, रविवार को कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के जवानों की गोलीबारी में 18 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हुए।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों पर हुए प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

दरअसल, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। उनकी उम्र 86 साल थी।

खामेनेई को दुनिया भर के शिया मुसलमानों के बीच बेहद सम्मानित नेता माना जाता था। दुनिया के कुल मुस्लिमों में लगभग 10 से 15 प्रतिशत शिया समुदाय है। शिया मुसलमान मुख्य रूप से ईरान, इराक, बहरीन और अजरबैजान में रहते हैं, जबकि पाकिस्तान, लेबनान और यमन में भी उनकी बड़ी आबादी है।

खामेनेई की मौत की खबर आने के कुछ ही घंटों में पाकिस्तान में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और कई जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

इसी तरह इराक में अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जबकि लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह संगठन ने एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार इजराइल की ओर मिसाइलें दागीं।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया और आसपास के इलाकों में तनाव और बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - March 4, 2026 | 2:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement