facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Sugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़

Advertisement

एथेनॉल की कीमत बढ़ने की उम्मीद से निवेशकों की खरीदारी, कमजोर बाजार में भी चीनी कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल

Last Updated- March 04, 2026 | 12:50 PM IST
Sugar Stocks

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब शेयर बाजार में भी दिखने लगा है। बुधवार को कारोबार के दौरान चीनी कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और कई स्टॉक्स में 18% तक की तेजी दर्ज की गई। बाजार में यह तेजी इस उम्मीद पर आई कि सरकार एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें करीब 12% तक बढ़ चुकी हैं।

इन शेयरों में आई तेज उछाल

बीएसई पर कारोबार के दौरान उगर शुगर वर्क्स का शेयर लगभग 16% बढ़कर 41.80 रुपये पर पहुंच गया। सक्ति शुगर्स करीब 13% बढ़कर 17.60 रुपये पर पहुंचा। वहीं राजश्री शुगर्स एंड केमिकल्स और केएम शुगर मिल्स के शेयर लगभग 12% चढ़े। इसके अलावा बजाज हिंदुस्तान शुगर और श्री रेनुका शुगर्स में करीब 10% की तेजी देखी गई। बलरामपुर चीनी मिल्स का शेयर लगभग 9% बढ़कर 500.20 रुपये तक पहुंच गया, जबकि त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज में करीब 5% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर, व्यापक बाजार में कमजोरी रही। सुबह करीब 10:57 बजे बीएसई सेंसेक्स 1.85% गिरकर 78,753 पर कारोबार कर रहा था।

एथेनॉल नीति से बढ़ी उम्मीद

सरकार ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिला पेट्रोल (E20) बेचा जाएगा। इससे एथेनॉल की मांग बढ़ने की उम्मीद है। E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और अनाज जैसे मक्का और चावल से बनाया जाता है। यह देश में ही तैयार होता है और सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा साफ तरीके से जलता है।

एथेनॉल की कीमतों को लेकर चिंता

हालांकि उद्योग जगत का कहना है कि एथेनॉल की कीमतों में लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बलरामपुर चीनी मिल्स के मुताबिक, गन्ने की कीमत (FRP) करीब 16.4% बढ़ चुकी है, जबकि उत्पादन लागत भी बढ़ रही है। इसके बावजूद पिछले तीन साल से एथेनॉल की कीमतों में संशोधन नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि यदि एथेनॉल की कीमत बढ़ाई जाती है तो इसका तेल कंपनियों पर बहुत ज्यादा असर भी नहीं पड़ेगा।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल के मुताबिक, गन्ने की बढ़ती कीमतों के कारण चीनी से बनने वाले एथेनॉल के मुनाफे में कमी आई है। यदि नीति स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में चीनी-एथेनॉल उद्योग फिर से मुश्किल में पड़ सकता है। हालांकि एलारा कैपिटल ने बलरामपुर चीनी मिल्स को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) कारोबार में उतरने से आने वाले समय में उसे फायदा मिल सकता है।

Advertisement
First Published - March 4, 2026 | 12:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement