facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखें

Advertisement

SIP छोटे-छोटे निवेश से लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार करने का एक आसान और भरोसमंद टूल है

Last Updated- March 04, 2026 | 12:48 PM IST
SIP

SIP Investment: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्युचुअल फंड इडस्ट्री के लिए ग्रोथ का सबसे मजबूत और भरोसेमंद इंजन हैं। पिछले साल (2025) में SIP निवेश पहली बार 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इससे पता चलता है कि शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच निवेशकों ने सिस्टमैटिक तरीके से निवेश के इस विकल्प पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया। SIP छोटे-छोटे निवेश से लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार करने का एक आसान और भरोसमंद टूल है। अगर आप हर महीने म्युचुअल फंड में 10,000 रुपये की SIP करते हैं और औसतन 12 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है, तो 15 साल में यह निवेश लगभग 47 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

5, 10 और 15 साल में कितना बनेगा फंड?

SIP म्युचुअल फंड में निवेश का एक आसान जरिया है। SIP के जरिए निवेशक हर महीने, तिमाही या सालाना आधार पर एक तय राशि म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यह नियमित और अनुशासित निवेश की आदत को बढ़ावा देता है। इससे छोटे-छोटे निवेश से लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। आइए, इसे आंकड़ों के साथ समझते हैं। मान लीजिए आप हर महीने सिर्फ 10,000 रुपये की SIP करते हैं। अगर इस निवेश पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है- जो म्युचुअल फंड में एक सामान्य रिटर्न माना जाता है- तो 5, 10 और 15 साल में आपका फंड कितना बन सकता है। चलिए इसकी कैलकुलेशन पर नजर डालते हैं।

5 साल में

मंथली SIP: 10,000 रुपये

SIP रिटर्न: 12%

5 साल में कुल SIP निवेश: 6 लाख रुपये

5 साल बाद अनुमानित फंड: 8.11 लाख रुपये

Also Read: Gold-Silver ETFs में जोरदार उछाल, पश्चिम एशिया में तनाव से 9% तक बढ़ी चमक 

10 साल में

कुल निवेश: 12 लाख रुपये

10 साल बाद अनुमानित फंड: 22.40 लाख रुपये

एक दशक में आपके SIP की वैल्यू कुल निवेश के लगभग दोगुनी हो जाएगी।

15 साल में

कुल निवेश: 18 लाख रुपये

अनुमानित फंड: 47.59 लाख रुपये

15 साल में आपके SIP की वैल्यू कुल निवेश के करीब तीन गुना बढ़ जाएगी।

Also Read: उठापटक भरे बाजार में कैसे करें निवेश? Kotak MF के नीलेश शाह ने बताया सही फॉर्मूला 

SIP में छुपा है कंपाउंडिंग का जादू

SIP लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम कहते हैं कि इसका सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज का मिलना) है। समय के साथ यह फंड को धीरे-धीरे बड़ा बनाता है। लंबे समय तक SIP करने से आप बाजार की उठापटक का फायदा उठा सकते हैं। इससे निवेश की लागत भी औसतन कम हो जाती है। इसमें एक साथ बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती।

उनका कहना है, आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर धीरे-धीरे बड़ा फंड बना सकते हैं। यह तरीका कम जोखिम वाला भी है। हालांकि, यह ध्यान जरूर रखना चाहिए कि किसी भी फंड की पिछली परफॉर्मेंस उसके भविष्य के परफॉर्मेंस की गारंटी नहीं होता है। इसलिए ​निवेशकों को रिस्क उठाने की क्षमता के आधार पर फंड का चयन करना चाहिए।

Advertisement
First Published - March 4, 2026 | 12:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement