facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी

Advertisement

भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक लगातार खबरों पर नजर रखें। उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में जागरूक रहना चाहिए

Last Updated- March 03, 2026 | 3:51 PM IST
US-Iran Conflict
बताया जा रहा है कि ईरान में करीब 9,000 भारतीय, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, फंसे हुए हैं।

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत ने मंगलवार को ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है। इजराइल और अमेरिका के ताजा सैन्य हमलों के बाद फारस की खाड़ी क्षेत्र में हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके चलते भारत ने अपने नागरिकों को ज्यादा सतर्क रहने और जहां तक संभव हो घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है।

जहां तक संभव हो घर के अंदर रहें

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी में कहा, “विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए, ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, गैर-जरूरी आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।”

Also Read: US-Israel-Iran War: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से मचा हड़कंप, ट्रंप बोले अब चुप नहीं बैठेगा अमेरिका

भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय नागरिक लगातार खबरों पर नजर रखें। उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में जागरूक रहना चाहिए। साथ ही, दूतावास की ओर से आगे मिलने वाले निर्देशों का इंतजार करें।

बताया जा रहा है कि ईरान में करीब 9,000 भारतीय, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, फंसे हुए हैं।

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement