facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Stock Market Holiday: NSE और BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

Stock Market Holiday: साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी, जिनके अनुसार निवेशकों को अपने निवेश और ट्रेडिंग शेड्यूल की योजना बनानी चाहिए।

Last Updated- March 03, 2026 | 6:53 AM IST
Stock Market
Representative Image

Stock Market Holiday for Holi 2026: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 2 मार्च को भारी उतार-चढ़ाव देखने के बाद निवेशकों को आज कुछ राहत मिलने वाली है। होली के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) मंगलवार, 3 मार्च को बंद रहेंगे। हालांकि देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन बाजार अपने तय किए गए छुट्टी कैलेंडर के अनुसार आज बंद रहेंगे।

वहीं, मेटल्स और कमोडिटी में ट्रेडिंग करने वाला मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज पहले हाफ के लिए बंद रहेगा। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।

Stock Market Holiday: मार्च में बंद रहेंगे कई दिन

मार्च माह भारतीय शेयर बाजार के लिए छुट्टियों से भरा रहेगा। इसके अलावा सप्ताहांत की छुट्टियों के अलावा इस महीने NSE और BSE के बंद रहने के अन्य दिन भी हैं।

  • श्री राम नवमी के अवसर पर दोनों बाजार 26 मार्च, गुरुवार को बंद रहेंगे।

  • श्री महावीर जयंती पर ट्रेडिंग 31 मार्च, मंगलवार को नहीं होगी।

आने वाले महीनों का शेड्यूल

अप्रैल और मई में दो-दो ट्रेडिंग छुट्टियाँ होंगी। जून में एक दिन बाजार बंद रहेगा। जुलाई और अगस्त में कोई ट्रेडिंग छुट्टी नहीं होगी।
सितंबर और दिसंबर में एक-एक दिन बाजार बंद रहेगा। अक्टूबर और नवंबर में दो-दो ट्रेडिंग छुट्टियाँ होंगी।

इस प्रकार, निवेशकों को सालभर में छुट्टियों के अनुसार अपनी निवेश योजना बनानी होगी। होली के अवसर पर आज बाजार बंद रहने से निवेशक सोमवार की गिरावट के बाद थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।

चेक करें 2026 में कब-कब बंद रहेगी शेयर बाजार

वित्तीय वर्ष 2026 में भारतीय स्टॉक मार्केट में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडेज़ रहेंगी। इनमें से दो छुट्टियां जनवरी महीने में ही आ चुकी हैं। निवेशकों और व्यापारियों के लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि वे अपने ट्रेडिंग शेड्यूल और निवेश योजनाओं को सही तरीके से व्यवस्थित कर सकें।

जनवरी 2026 की छुट्टियां:

  • 15 जनवरी, गुरुवार को महाराष्ट्र में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के कारण बाजार बंद रहेगा।

  • 26 जनवरी, सोमवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

मार्च 2026 की प्रमुख छुट्टियां:

  • 3 मार्च, मंगलवार को होली के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

  • 26 मार्च, गुरुवार को श्री राम नवमी के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

  • 31 मार्च, मंगलवार को श्री महावीर जयन्ती के चलते ट्रेडिंग नहीं होगी।

अप्रैल और मई की छुट्टियां:

  • 3 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण बाजार बंद रहेगा।

  • 14 अप्रैल, मंगलवार को डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर जयंती पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

  • 1 मई, शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते ट्रेडिंग नहीं होगी।

मुस्लिम और अन्य धर्मों की प्रमुख छुट्टियां:

  • 28 मई, गुरुवार को बकरी ईद के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

  • 26 जून, शुक्रवार को मुहर्रम के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी।

सितंबर से दिसंबर 2026 की छुट्टियां:

  • 14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के चलते बाजार बंद रहेगा।

  • 2 अक्टूबर, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

  • 20 अक्टूबर, मंगलवार को दसहरा के अवसर पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

  • 10 नवंबर, मंगलवार को दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते ट्रेडिंग नहीं होगी।

  • 24 नवंबर, मंगलवार को प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

  • 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस के चलते स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

इस प्रकार, साल 2026 में कुल 16 छुट्टियां तय की गई हैं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश और व्यापारिक गतिविधियों की योजना पहले से बना लें।

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 6:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement