facebookmetapixel
Advertisement
Cabinet Decision: ₹24,000 करोड़ से ज्यादा के 4 हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर, इन राज्यों को होगा बड़ा फायदा Cabinet Decision: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर बड़ा प्रहार, पुराने ट्रक-बस बदलने को ₹9,585 करोड़ की योजना मंजूरSuzlon 2.0: बैटरी स्टोरेज बिजनेस में उतरेगी कंपनी, FY31 तक 10 GW सेल्स और 70 GW AUM का लक्ष्य99% तैयार है भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बाकी बचे 1% गतिरोध को दूर करने की कोशिश जारी: सर्जियो गोरलोन की EMI ने बिगाड़ दिया बजट? एक्सपर्ट ने बताए पैसे बचाने के आसान उपायCabinet Decision: एयरलाइंस को बड़ी राहत, ATF कीमतें थामने के लिए OMCs को ₹10,000 करोड़ की मददग्रीन एनर्जी से रोजगार की रोशनी, 2030 तक 44 लाख नौकरियों की उम्मीदबड़ी कंपनियों की कमाई में दम नहीं, निफ्टी 50 का मुनाफे में हिस्सा 5 साल के सबसे निचले स्तर परक्या Small Cap Funds पर फिर दांव लगाने का समय आ गया? वैल्यूएशन, कमाई और फंडामेंटल्स दे रहे संकेतपश्चिम एशिया युद्ध का असर भारत तक, ऑटो कंपनियों के मुनाफे पर बढ़ा दबाव: Crisil

हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरान

Advertisement

ईरान को होने वाले शिपमेंट में उछाल रमजान की मांग को पूरा करने के लिए भी हो सकता है, जो फरवरी के मध्य में शुरू हुई थी

Last Updated- March 04, 2026 | 12:39 AM IST
Basmati Rice export

पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय बंदरगाहों पर टनों बासमती चावल फंसे होने की खबरों के बीच आंकड़ों से पता चलता है कि ईरान इस महत्वपूर्ण अनाज का भंडार कर रहा है। ईरान इस युद्ध का मुख्य केंद्र और भारतीय बासमती चावल के प्रमुख खरीदारों में से एक है। ईरान को होने वाले शिपमेंट में उछाल रमजान की मांग को पूरा करने के लिए भी हो सकता है, जो फरवरी के मध्य में शुरू हुई थी।

वर्ष 2025 (जनवरी-दिसंबर) में ईरान को भारत से होने वाला सुगंधित बासमती चावल का निर्यात लगभग 10.4 लाख टन था, जो 2024 की समान अवधि की तुलना में लगभग 27.2 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2026 के जनवरी और फरवरी महीनों में ईरान ने भारत से लगभग 2,38,775 टन बासमती चावल खरीदा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत अधिक था। 2023 के बाद से ईरान को इन दो महीनों में बासमती चावल का यह सबसे अधिक निर्यात था। इस चावल की औसत खरीद कीमत 800 से 810 डॉलर प्रति टन रही।

अकेले जनवरी में ईरान ने भारत से लगभग 1,18,623 टन बासमती चावल खरीदा, जो जनवरी 2025 की तुलना में लगभग 70 प्रतिशत अधिक था। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने ईरान को करीब 7.9 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 9.6 लाख टन हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी तक यानी 11 महीनों में ही भारत ईरान को लगभग 9.8 लाख टन बासमती चावल निर्यात कर चुका है, जबकि वित्त वर्ष का एक महीना अभी शेष है।

भारतीय व्यापारियों और बाजार के खिलाड़ियों की बात मानी जाए तो ईरान पिछले कुछ महीनों से भारतीय बासमती चावल की अपनी खरीद को बढ़ा रहा है, वह ऐसा संभवतः रमजान के त्योहारों और इजराइल और अमेरिका के साथ लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंका के कारण कर रहा हो। ईरान भारतीय बासमती चावल का सबसे बड़ा खरीदार है, जो भारत के लगभग 60 से 65 लाख टन के कुल निर्यात में से 7 से 10 लाख टन बासमती चावल सालाना लेता है।

व्यापारियों ने कहा कि बासमती चावल के मामले में अच्छी तरह से स्टॉक होने के अलावा ईरान बांध के पानी का उपयोग करके चावल की खेती के तहत अपने क्षेत्र का तेजी से विस्तार कर रहा है। इसलिए निर्यात की मात्रा से अधिक कुछ व्यापारियों को डर है कि पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष से उनके भुगतान चक्र प्रभावित हो सकते हैं और तरलता की स्थिति को नुकसान हो सकता है। कई व्यापारियों ने कहा कि वित्तीय वर्ष 26 के पहले 10 महीनों में 65 लाख टन के बासमती निर्यात लक्ष्य का 83 प्रतिशत से अधिक पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस बीच, रिपोर्टों से पता चलता है कि पश्चिम एशिया युद्ध और जोखिम प्रीमियम में वृद्धि के कारण भारत से खाड़ी देशों को भेजे जाने वाले सभी वस्तुओं का माल भाड़ा लगभग 200 डॉलर प्रति टन बढ़ गया है।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि जब पश्चिम एशियाई देशों में खाद्य सुरक्षा की बात आती है, वर्तमान संघर्ष के केंद्र अर्थात यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत जैसे देशों में अनाज की उपलब्धता के मामले में थोड़ी समस्या है। ऐसे में अगर युद्ध 10 दिनों से अधिक समय तक चलता है तो खासकर हरी सब्जियों और फलों जैसी खराब होने वाली वस्तुओं के मामले में संकट पैदा हो सकता है क्योंकि खाड़ी देश इनके आयात पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

एक प्रमुख व्यापार विशेषज्ञ ने कहा, ‘प्याज, आलू और हरी मटर की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर संकट 10 दिनों से आगे बढ़ता है तो खाड़ी देशों में खराब होने वाली खाद्य वस्तुओं, जूस और फलों जैसे संसाधित खाद्य पदार्थों की कमी हो सकती है, जिनकी मांग रमजान के दौरान आमतौर पर अधिक होती है।’

Advertisement
First Published - March 4, 2026 | 12:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement