facebookmetapixel
Advertisement
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दियापुराने घरों के पुनर्विकास पर टैक्स को लेकर बड़ी राहत, ITAT मुंबई ने संपत्ति मालिकों के पक्ष में सुनाया फैसलापीयूष गोयल का दावा: EU के कड़े नियमों का खर्च अब उठाएगी केंद्र सरकार, छोटे निर्यातकों को मिलेगी राहत

मुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पार

Advertisement

गुरुग्राम के आवासीय बाजार में अल्ट्रा लग्जरी मकानों (10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत) की जमकर बिक्री हो रही है

Last Updated- February 23, 2026 | 11:02 PM IST
Real Estate
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

गुरुग्राम भारत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ अल्ट्रा लग्जरी आवासीय बाजार बनकर उभरा है। इसके साथ ही इसने इन मकानों के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ दिया है। गुरुग्राम के आवासीय बाजार में अल्ट्रा लग्जरी मकानों (10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत) की जमकर बिक्री हो रही है। तीन साल में इन मकानों की मूल्य में बिक्री 6 गुना बढ़ चुकी है। संख्या के लिहाज से बिक्री में 10 गुना इजाफा हुआ है।

इंडिया सदबीज इंटरनैशनल रियल्टी (आईएसआईआर) और सीआरई मैट्रिक्स द्वारा संयुक्त रूप से जारी नवीनतम हाई-ऐंड लग्जरी हाउसिंग रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 गुरुग्राम के अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग श्रेणी  के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ, जिसमें 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले 1,494 मकानों की बिक्री हुई, जो शहर में किसी भी एक साल की अवधि में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।  गुरुग्राम ने 2025 में 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले लग्जरी मकानों की कुल बिक्री मूल्य के मामले में मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह भारत में हाई-ऐंड आवासीय वृद्धि का प्रमुख केंद्र बन गया है। 

पिछले तीन वर्षों में अल्ट्रा-लग्जरी मकानों की बिक्री में लगभग दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में मात्र 155 मकान बिके थे, 2025 में ये आंकड़ा करीब 10 गुना बढ़कर करीब 1,500 हो गया। बिक्री मूल्य के लिहाज से इस दौरान बिक्री मूल्य 4,004 करोड़ रुपये से 10 गुना बढ़कर 24,119 करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि घरेलू संपत्ति सृजन, उच्च-नेट-वर्थ (एचएनआई) और अल्ट्रा-एचएनआई निवेशकों की बढ़ती भागीदारी तथा गुरुग्राम के रियल एस्टेट बाजार में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

इस संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार 2024 में 13,384 करोड़ रुपये के बिके मकानों की तुलना में 2025 में 80 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2025 में गुरुग्राम के कुल आवासीय बाजार मूल्य में अल्ट्रा-लग्जरी मकानों की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत रही। प्रति मकान औसत टिकट साइज लगभग 16 करोड़ रुपये रहा, जो बड़े और प्रीमियम आवासों की मजबूत मांग को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement