facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Gold-Silver Price Today: ट्रंप के टैरिफ का असर! सोना 1.60 लाख पार, चांदी में तूफानी उछाल; जानें आज के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद MCX और Comex पर सोना 1.60 लाख रुपये के पार और चांदी में जोरदार उछाल दर्ज किया गया।

Last Updated- February 23, 2026 | 9:58 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold and Silver Price Today, February 23: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ बढ़ाने के कारण सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही  है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,60,000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,67,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। 

सोने के भाव 1.60 लाख रुपये पार

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,582 रुपये की तेजी के साथ 1,58,458 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,56,876 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,173 रुपये की तेजी के साथ 1,60,049 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,60,600 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,58,117 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव करीब 15 हजार रुपये तक उछले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 10,117 रुपये की तेजी के साथ 2,63,061 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,52,944 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 14,729 रुपये की तेजी के साथ 2,67,673 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,67,929 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,63,061 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold and Silver Price उछले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,128.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,080.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 107.30 डॉलर की तेजी के साथ 5,188.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 84.60 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 82.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.77 डॉलर की तेजी के साथ 87.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,58,458 1,56,876 1,60,049
चांदी 2,63,061 2,52,944 2,67,673
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,128.80 5,080.90 5,188.20
चांदी 84.60 82.34 87.11

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - February 23, 2026 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement