facebookmetapixel
Advertisement
Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलरमध्य पूर्व संघर्ष का दुबई के रियल्टी पर खास असर नहीं, भारतीय प्रॉपर्टी खरीदने में सबसे आगेExplainer: लकी ड्रॉ-गिफ्ट्स पर टैक्स के क्या हैं नियम? नोटिस से बचने के लिए ITR फाइल करने से पहले जान लेंAadhaar Pin Change: क्या किसी और को पता चल गया है आपके आधार ऐप का पिन? आज ही ऐसे बदलेंCarTrade पर बुलिश हुआ ग्लोबल ब्रोकरेज, कहा- कंपनी की असली ताकत अभी नहीं समझ रहा बाजारयूजरनेम फीचर पर WhatsApp और Telegram ने सरकार को भेजा जवाब, जांच के बाद रुख साफ करेगी सरकाररूस-यूक्रेन युद्ध: जापान कैसे बना रूस के जासूसों का नया अड्डा? न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में बड़ा दावा

लुढ़कता रुपया 94 के करीब पहुंचा, डॉलर के मुकाबले नया निचला स्तर छूआ

Advertisement

बाजार के भागीदारों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉलर की बिक्री के जरिये मुद्रा बाजार में दखल दिया जिससे रुपया 94 प्रति डॉलर के स्तर को पार करने से बच गया

Last Updated- March 25, 2026 | 10:35 PM IST
Rupee vs Dollar

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजार में तेजी के बावजूद डॉलर के मुकाबले रुपया आज गिरकर नए निचले स्तर पर आ गया। डीलरों ने कहा कि नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड के परिपक्व होने और साथ ही महीने के आा​खिर में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव बढ़ा। रुपया 93.98 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 93.87 पर बंद हुआ था।

बाजार के भागीदारों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉलर की बिक्री के जरिये मुद्रा बाजार में दखल दिया जिससे रुपया 94 प्रति डॉलर के स्तर को पार करने से बच गया।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबर से जोखिम को लेकर धारणा में थोड़ा सुधार हुआ है। मगर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। महीने के आखिर में आयातकों और ट्रेडर की ओर से डॉलर की खरीदारी देखने को मिली।’ उन्होंने कहा, ‘एनडीएफ में परिपक्व हो रही कुछ पोजीशन से भी रुपये पर दबाव बना। भारतीय रिजर्व बैंक ने 93.98 प्रति डॉलर के स्तर पर मुद्रा बाजार में दखल दिया। 94 प्रति डॉलर के स्तर पर कड़ा प्रतिरोध देखने को मिल रहा है।’

रुपये के फॉरवर्ड मार्केट में डॉलर की शुद्ध शॉर्ट पोजीशन जनवरी के आखिर तक बढ़कर 67.77 अरब डॉलर हो गई जो दिसंबर के आखिर में 62.35 अरब डॉलर थी। 1 साल से कम अवधि वाली शॉर्ट पोजीशन में करीब 3 अरब डॉलर की गिरावट आई जबकि 1 साल से ज्यादा अवधि वाली पोजीशन में करीब 9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में 728.5 अरब डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद 13 फरवरी, 2026 को समाप्त सप्ताह में करीब 20 अरब डॉलर घटकर 709.8 अरब डॉलर रह गया।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एक नोट में बताया कि मार्च 2026 तक फॉरवर्ड बुक को ध्यान में रखते हुए विदेशी मुद्रा आयात कवर 9.2 महीनों पर चल रहा है। यह अनुमान इस आधार पर लगाया गया है कि मार्च के अंत तक मुद्रा भंडार घटकर 696 अरब डॉलर रह जाएगा और फॉरवर्ड बुक का डॉलर घाटा बढ़कर 80 अरब डॉलर हो जाएगा।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स में ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘शेयर बाजार में तेजी और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के बावजूद महीने के आखिर में मांग ज्यादा होने से बोलियां ऊंची बनी रहीं। डॉलर के मुकाबले जोखिम वाली सभी संप​त्तियों में तेजी देखी गई क्योंकि बाजार को उम्मीद थी कि अमेरिका-ईरान के बीच कोई समझौता हो सकता है।’

रुपया एक दशक से भी ज्यादा समय में अपने सबसे बुरे साल की ओर बढ़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले इसमें 9.05 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च महीने में रुपया अभी तक करीब 3.19 फीसदी टूट चुका है। डॉलर इंडेक्स 99.30 पर लगभग ​स्थिर रहा। ब्रेंट क्रूड का दाम घटकर 99.31 डॉलर प्रति बैरल रह गया जो मंगलवार को 101.75 डॉलर प्रति बैरल था।

Advertisement
First Published - March 25, 2026 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement