facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

मार्जिन बढ़ा मगर मुनाफे पर दबाव

Advertisement

कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 3.8 फीसदी बढ़ा जो पिछली 17 तिमाही में सबसे धीमी वृद्धि है।

Last Updated- April 27, 2025 | 10:20 PM IST
Q4 Results

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में अभी तक आए कंपनियों के नतीजों से पता चलता है कि लागत घटने और मार्जिन में सुधार के बावजूद कंपनियों के मुनाफे में वृद्धि नरम रही है। अभी तक 175 कंपनियों ने नतीजे जारी किए हैं। इन कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 3.8 फीसदी बढ़ा जो पिछली 17 तिमाही में सबसे धीमी वृद्धि है। इन कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री 8.5 फीसदी बढ़ी है जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में इसमें 8.1 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में बिक्री में 11 फीसदी वृद्धि हुई थी।

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में इन कंपनियों का परिचालन खर्च 2.3 फीसदी बढ़ा। कंपनियों का कुल परिचालन मुनाफा 11.7 फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने वाली कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा 1.19 लाख करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 1.15 लाख करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 1.14 लाख करोड़ रुपये था। इन कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री बढ़कर 9.46 लाख करोड़ रुपये रही जो वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 8.71 लाख करोड़ रुपये थी।

अभी मुख्य रूप से निजी क्षेत्र के ऋणदाता और आईटी कंपनियों के नतीजे आए हैं। कुल शुद्ध मुनाफे में इन दोनों क्षेत्रों की कंपनियों की हिस्सेदारी 69 फीसदी और कुल बिक्री में योगदान 52 फीसदी है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में बैंक, वित्त और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के मुनाफे और आय में नरमी देखी गई। हमारे नमूने में शामिल 44 बीएफएसआई कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 4.9 फीसदी बढ़ा है, जो जून 2021 के बाद सबसे धीमी वृद्धि है। बीएफएसआई कंपनियों की कुल शुद्ध बिक्री इस दौरान 9.6 फीसदी बढ़ी जो 14 तिमाही में सबसे धीमी वृद्धि है।

हालांकि निजी क्षेत्र के ऋणदाता-आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कुल मुनाफा वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान दिया। बीएफएसआई को छोड़ दें तो नतीजे जारी करने वाली बाकी कंपनियों का कुल शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में महज 3 फीसदी बढ़ा है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में मुनाफा 4.7 फीसदी बढ़ा था।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement