facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

बीमा-एएसबीए के लिए अधिक समय दें

Advertisement

इरडाई ने फरवरी के मध्य में बीमा - एएसबीएकी की शुरुआत की थी और पॉलिसीधारकों को 1 मार्च तक यह सुविधा देने की पेशकश की थी।

Last Updated- March 09, 2025 | 10:18 PM IST
Insurance

बीमा कंपनियों ने लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के जरिये भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडाई) से बीमा-एएसबीए (ऐप्लीकेशन सपोर्टिड बाई ब्लाक्ड अमाउंट) लागू करने के लिए समय की मांग की है। यह जानकारी इस मामले के जानकार कई सूत्रों ने दी।

सूत्रों के मुताबिक अभी ज्यादातर बीमा कंपनियों को 1 मार्च की समयसीमा तक इस विशेषता को हासिल करना है। कंपनियों ने बीमा एएसबीए को शीघ्र लागू करने के लिए यूपीआई सुविधा प्रदाताओं से बातचीत की शुरुआत की है। सूत्रों के मुताबिक कंपनियां इन विशेषताओं को शीघ्र लागू करने के लिए कार्य कर रही हैं। उनके अनुसार कंपनियों के लिए 1 मार्च की समयसीमा बहुत जल्दी है और ज्यादातर बीमा कंपनियां इस समयसीमा को पूरा करने से दूर हैं।

हालांकि लाइफ इंश्योरेंस ने इरडाई को लिखे पत्र में निश्चित समयसीमा को चिह्नित नहीं किया है। बीमा कंपनियों को उम्मीद है कि नियामक इस सुविधा को लागू करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देगा। हालांकि बीमा कंपनियों को यह सुविधा उपलब्ध करानी है लेकिन यह उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक है।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के यूपीआई से जुड़े एएसबीए के मॉडल के अनुसार ही बीमा में भी यह लागू होगा। बीमा-एएसबीए में बीमा कंपनियों आवेदन पर स्वास्थ्य, आय और अन्य मानदंडों का आकलन कर पॉलिसी जारी करने या निरस्त करने पर फैसला करती हैं, ऐसे में अंडरराइटिंग की प्रक्रिया पूरे होने तक प्रीमियम की राशि को ग्राहक के खाते में ब्लॉक कर दिया जाएगा। इरडाई ने फरवरी के मध्य में बीमा – एएसबीएकी की शुरुआत की थी और पॉलिसीधारकों को 1 मार्च तक यह सुविधा देने की पेशकश की थी।

इरडाई ने सितंबर, 2024 में पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया था। इसमें यह कहा गया था कि बीमा कंपनियों के पॉलिसी के आवेदन को स्वीकार या निरस्त करने की जानकारी दिए जाने के बाद ही प्रीमियम का भुगतान होना चाहिए। इरडाई ने इस नियम को लागू करने के लिए बीमा-एएसबीए की शुरुआत की थी। बीमा-एएसबीए में पॉलिसीधारक यूपीआई के वन टाइम मैनडेट (ओटीएम) का इस्तेमाल कर अपने बैंक खाते में चुनिंदा राशि (2 लाख रुपये तक) को ब्लॉक कर सकता है।

Advertisement
First Published - March 9, 2025 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement