facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

वस्त्र उद्योग के लिए ‘गेम चेंजर’ हो सकता है EU समझौता, 2030 तक $100 अरब निर्यात का लक्ष्य होगा पूरा

Advertisement

यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब भारत के निर्यातकों को अमेरिका के बाजार में शुल्क बढ़ाने के कारण घाटे का सामना करना पड़ा है

Last Updated- January 27, 2026 | 10:46 PM IST
textile industry
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

यूरोपीय संघ (ईयू) से समझौता भारत के वस्त्र और परिधान उद्योग के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। समझौते की बदौलत भारत के निर्माताओं को 95 अरब डॉलर के यूरोपीय बाजार में शून्य शुल्क पर पहुंच मिलेगी। अभी यूरोपीय बाजार में भारत की हिस्सेदारी बमुश्किल 6 प्रतिशत या 5.5 अरब डॉलर है।

उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि यह अगले पांच वर्षों में दोगुनी होकर 11 अरब डॉलर को पार कर सकती है। यह समझौता वस्त्र और परिधान क्षेत्र के 2030 के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य 100 अरब डॉलर को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है जबकि अभी इस क्षेत्र का वित्त वर्ष 25 में निर्यात 37.7 अरब डॉलर है। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब भारत के निर्यातकों को अमेरिका के बाजार में शुल्क बढ़ाने के कारण घाटे का सामना करना पड़ा है। बुनाई वस्त्रों के केंद्र तिरुपुर को अमेरिकी शुल्क में वृद्धि के कारण वर्ष 2025 में 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

एपैरल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (एईपीसी) के चेयरमैन ए. शक्तिवेल ने बताया, ‘मुक्त व्यापार समझौता लागू होने के बाद भारत का परिधान निर्यात सालाना आधार पर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ सकता है। ईयू के मार्केट में अभी इसकी वृद्धि दर 3.01 प्रतिशत है।’ यूरोप के 95 अरब डॉलर के बाजार पर चीन और बांग्लादेश की 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

बांग्लादेश को ‘एवरीथिंग बट आर्म्स’ (ईबीए) पहल के तहत शुल्क-मुक्त और कोटा-मुक्त पहुंच का लाभ मिला हुआ है। इसका कारण यह है कि वह अल्प विकसित देश (एलडीसी) है। यूरोपीय संघ के बाजार में तरजीही शुल्क पहुंच का लाभ उठाने वाले अन्य प्रतिस्पर्धी तुर्की और वियतनाम हैं। इंडियन टेक्सप्रेन्योर्स फेडरेशन (आईटीएफ) के संयोजक प्रभु दामोधरन ने कहा, ‘एक साल के भीतर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलने की उम्मीद के साथ यूरोपीय संघ को भारत के परिधान निर्यात में 15 प्रतिशत की सीएजीआर वृद्धि हो सकती है। यह अगले पांच वर्षों में दोगुना होकर 11 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।’ 

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (सीआईटीआई) के चेयरमैन अश्विनी चंद्रन ने बताया, ‘यह समझौता ऐसे दौर में हुआ है जब भारत के वस्त्र और परिधान क्षेत्र को अमेरिका के भारी भरकम शुल्क से दबाव का सामना करना पड़ा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा से जबरदस्त आत्मविश्वास बढ़ा है।’

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement