facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी! भारत-ईयू समझौते के बाद 150% से घटकर आधा होगा आयात शुल्क

Advertisement

शुरूआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यूरोपीय संघ से आने वाली सभी स्पिरिट और वाइन पर आयात शुल्क मौजूदा 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया जाएगा

Last Updated- January 27, 2026 | 10:34 PM IST
liquor industry
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत और यूरोपीय संघ  के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से एल्कोहलिक बेवरिजेज (एल्को-बेव) सेक्टर पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। कंपनियां समझौते के ब्योरे का इंतजार कर रही हैं। वहीं उद्योग से जुड़े संगठनों ने समझौते का स्वागत किया है।

इंटरनैशनल स्पिरिट्स ऐंड वाइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसडब्ल्यूएआई) के मुख्य कार्याधिकारी संजित पाधी ने कहा, ‘भारत-यूरोपीय संघ एफटीए एल्कोबेव सेक्टर के लिए महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। इस समझौते से न केवल भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार संबंध गहरे होंगे, बल्कि इससे उद्योग में मजबूत सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। यह निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के प्रति साझा प्रतिबद्धता बताता है। इससे दोनों पक्षों के सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा।’

अभी समझौते के विस्तृत प्रावधानों का इंतजार है। लेकिन शुरूआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यूरोपीय संघ से आने वाली सभी स्पिरिट और वाइन पर आयात शुल्क मौजूदा 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया जाएगा। समझौते में कहा गया है कि आगे चलकर चरणबद्ध तरीके से स्पिरिट्स पर शुल्क घटाकर 40 प्रतिशत और वाइन पर 20 फीसदी करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।  पाधी ने कहा, ‘कुल मिलाकर इन कदमों से भारत-ईयू एफटीए से दोनों बाजारों को उल्लेखनीय रणनीतिक लाभ  मिलेगा। 

भारत के उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, जो प्रीमियम अंतरराष्ट्रीय ब्रॉन्डों के कद्रदान हैं।’ उद्योग के अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह समझौता कॉग्नेक, ब्रांडी और वाइन के कारोबारियों के लिए फायदेमंद है। व्हिस्की देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पिरिट बनी हुई है, लेकिन इस कदम से ब्रांडी बनाने वाले ब्रांडों को देश में अच्छी शुरुआत करने में मदद मिलेगी क्योंकि लोगों के लिए विकल्प उपलब्ध होंगे।

इंडियन माल्ट व्हिस्की एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल राजेश चोपड़ा ने कहा, ‘भारत यूरोपीय संघ व्यापार समझौता भारत के शराब उद्योग के लिए कम अवधि के फायदे के बजाय ढांचागत बदलाव है। कम और पहले से मालूम शुल्क के कारण भारत के सिंगल माल्ट और प्रीमियम स्पिरिट को यूरोप में बाजार मिलेगा। इससे उत्पादों को कीमत युद्ध के बजाय गुणवत्ता, परिपक्वता के मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा करनी होगी।’

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement