facebookmetapixel
Advertisement
NRIs के लिए बड़ी खबर! अब डॉलर में कर सकेंगे भारत के म्युचुअल फंड्स में निवेश, नया AIF फंड लॉन्चSensex-Nifty में लाल निशान! 78 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, जानिए गिरावट की मुख्य वजहेंदेश में कपास की बंपर सप्लाई से घट सकते हैं कच्चे माल के दाम, कपड़ा उद्योग को मिलेगी राहतMCX पर शुरू हुआ क्रूड सनफ्लावर ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदामहाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तैयारी, CWC की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होंगी नदी जोड़ परियोजनाएंमहाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पार

Dividend Stock: 10 साल में 1900% उछला शेयर, अब ₹22 का डिविडेंड भी देगी ये IT कंपनी

Advertisement

आईटी कंपनी Persistent Systems ने शेयरधारकों के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 22 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट 27 जनवरी तय

Last Updated- January 27, 2026 | 8:53 AM IST
Persistent Systems Dividend Stocks

आईटी सेक्टर की कंपनी Persistent Systems ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹22 का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने यह जानकारी शेयर बाजार को दी है। Persistent Systems के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह फैसला 20 जनवरी 2026 को हुई बैठक में लिया।

रिकॉर्ड डेट और डिविडेंड भुगतान की जानकारी

कंपनी ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 27 जनवरी 2026, मंगलवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वही डिविडेंड पाने के हकदार होंगे। कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड की राशि घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों को भुगतान कर दी जाएगी।

तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा

Persistent Systems के तीसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6.8 फीसदी घटकर 439.4 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इस दौरान कंपनी की आय 5.5 फीसदी बढ़कर 3,778.2 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 471.4 करोड़ रुपये और आय 3,580.7 करोड़ रुपये रही थी।

नए लेबर कानूनों का पड़ा असर

कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में नए लेबर कानूनों के लागू होने से उस पर करीब 89 करोड़ रुपये का एक बार का असर पड़ा। इस वजह से कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला।

आगे की रणनीति पर क्या बोली कंपनी

कंपनी के CEO संदीप कालरा ने कहा कि डेटा, क्लाउड और डिजिटल इंजीनियरिंग से जुड़ी सेवाओं की मांग बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कंपनी बड़े और जटिल प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही है और अपनी कार्यप्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल कर रही है, जिससे कामकाज की स्पीड और प्रोडक्टिविटी बेहतर हो रही है।

ऑर्डर बुकिंग और शेयर का हाल

दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में Persistent Systems की कुल ऑर्डर बुकिंग 674.5 मिलियन डॉलर रही, जबकि सालाना कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 501.9 मिलियन डॉलर रही। शेयर बाजार की बात करें तो शुक्रवार, 23 जनवरी को कंपनी का शेयर 6,147.50 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 2.71 फीसदी कम रहा। बीते 10 वर्षों में कंपनी के शेयर में करीब 1991 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखी गई है। Persistent Systems बीएसई 100 इंडेक्स की कंपनी है और इसका बाजार पूंजीकरण करीब 96,976.81 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 8:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement