facebookmetapixel
Advertisement
Fusion Klassroom IPO Listing: GMP ने नहीं दिया था मुनाफे का संकेत, फिर भी 7% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUS Birthright Citizenship: ट्रंप का नया दांव, भारतीयों पर क्या होगा असर? H-1B और Visitor Visa का समझें पूरा ग​णितनए ग्राहक जोड़ने की तैयारी में Swiggy, Toing के जरिए Gen Z पर दांव; शेयर पर 54% तक का टारगेटMDR लागू हुआ तो UPI से लेनदेन होगा महंगा? ग्राहक या दुकानदार किस पर पड़ेगा बोझ, वित्त मंत्री ने क्या कहाLIC के नए कारोबार से मुनाफा 61% उछला, ब्रोकरेज बुलिश; शेयर में 42% तक तेजी की उम्मीदHero MotoCorp Q1: हाई बेस से मुनाफे पर दबाव, 17% की गिरावट; बिक्री में 23% की दमदार बढ़तGold silver price today: ग्लोबल तनाव के बीच भी सोना ₹497 चढ़ा, चांदी ₹2,157 उछलीLIC Agents: डिजिटल दौर में भी LIC के एजेंटों का दबदबा, 93% नया कारोबार इन्हीं के जरिएBrent Crude: FY27 में 82 डॉलर रह सकती है औसत कीमत, ब्रोकेरज ने बताए क्या हैं बड़े जोखिमDefence Stocks: HAL और Solar Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, बताया FY27-FY28 में क्यों बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

ESOP प्रस्तावों पर Groww कर रही विरोध का सामना, गवर्नेंस पर उठे सवाल

Advertisement

स्टॉक ब्रोकर ईसॉप्स योजना में संशोधन और संस्थापकों को बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति के अधिकार के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांग रहा है

Last Updated- January 09, 2026 | 10:45 PM IST
Groww Prime

प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (आईआईएएस) ने गवर्नेंस और पारदर्शिता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए ग्रो की मूल कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के सभी पांच प्रस्तावों के खिलाफ मतदान की सिफारिश की है।

स्टॉक ब्रोकर ईसॉप्स योजना में संशोधन और संस्थापकों को बोर्ड में निदेशकों की नियुक्ति के अधिकार के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांग रहा है। मतदान संबंधी सलाह में आईआईएएस ने कंपनी की कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2024 में संशोधन और पुष्टि के प्रस्ताव का विरोध किया। योजना के तहत 33.15 करोड़ शेयर ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

प्रॉक्सी सलाहकार फर्म ने इसके मूल्य पर स्पष्टता न होने की बात उजागर की, जिसे नामांकन और पारिश्रमिक समिति द्वारा निर्धारित किया जाएगा और कहा कि विकल्प दिए जाने की अवधि असामान्य रूप से लंबी हो सकती है।

एडवाइजरी फर्म ने कहा, अगर स्टॉक विकल्प काफी छूट पर दिए जाते हैं तो निवेशकों और कर्मचारियों के हितों में कोई सामंजस्य नहीं होता है। इसके अलावा, हम यह बताना चाहते हैं कि विकल्प के प्रयोग की अवधि वेस्टिंग की तारीख से 20 साल तक और लिस्टिंग के बाद दिए गए ईसॉप्स के लिए वेस्टिंग की तारीख से 10 साल तक हो सकती है। इतनी लंबी प्रयोग अवधि से विकल्प की लागत और उसके लाभप्रद होने की संभावना काफी बढ़ सकती है। आईआईएएस ने कहा, यह भी जोड़ा कि कंपनियों के लिए ईसॉप्स योजनाओं के लिए इतनी लंबी प्रयोग अवधि रखना असामान्य है।

कंपनी ने अपने ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ (एओए) में संशोधन के लिए भी मंजूरी मांगी है। इसके तहत निवेशक पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स 6-1 को बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक मनोनीत करने का अधिकार दिया गया है। इन संशोधनों के बाद हर संस्थापक ललित केशरे, हरीश जैन, ईशान बंसल और नीरज सिंह को भी कंपनी के निदेशक मंडल में एक निदेशक मनोनीत करने का अधिकार मिलेगा, बशर्ते वे प्रवर्तक हों।

रिपोर्ट में कहा गया है, प्रवर्तकों की शेयरधारिता भले ही नगण्य स्तर तक कम हो जाए, फिर भी उनके पास बोर्ड नामांकन के ये अधिकार बने रहेंगे। हम न्यूनतम शेयरधारिता सीमा के बिना बोर्ड नामांकन अधिकारों का समर्थन नहीं करते। हालांकि, सलाहकार फर्म ने पीक एक्सवी पार्टनर्स को ये अधिकार देने का समर्थन किया है, बशर्ते कंपनी में उसकी शेयरधारिता 10 फीसदी हो।

आईआईएस ने सहायक और सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों तक ईसॉप्स योजना का विस्तार करने के साथ-साथ ग्रो एम्प्लॉई वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शेयरों के द्वितीयक अधिग्रहण और इसके लिए वित्तीय सहायता की अनुमति देने वाले प्रस्तावों के खिलाफ भी मतदान की सिफारिश की। आईआईएस ने कहा कि ये प्रस्ताव ईसॉप्स संरचना से संबंधित व्यापक चिंताओं से निकटता से जुड़े हुए हैं।

इस मामले पर टिप्पणी के लिए ग्रो को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स नवंबर 2025 में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई। प्रस्तावों पर रिमोट ई-मतदान 20 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ और 18 जनवरी 2026 को समाप्त होगा।

Advertisement
First Published - January 9, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement