SEBI ने डेट सिक्योरिटीज के लिए नियम आसान करने का प्रस्ताव दिया, कंपनियों को मिल सकती है राहत
बाजार नियामक सेबी ने डेट जारी करने वालों की फंडिंग दिक्कतें कम करने और नकदी प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए कई बदलावों का प्रस्ताव किया है। इन बदलावों में पहले से जारी डेट सिक्योरिटीज की लिस्टिंग से जुड़े पुराने नियम को खत्म करना और इंटरनैशनल सिक्योरिटीज आइडेंटिफिकेशन नंबर्स (आईएसआईएन) से जुड़े नियमों में ढील […]
जी एंटरटेनमेंट और पुनीत गोयनका ने SEBI के आदेश के खिलाफ मांगी राहत, SAT में 12 अगस्त को सुनवाई
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) और इसके मुख्य कार्याधिकारी पुनीत गोयनका ने बाजार नियामक सेबी के उस आदेश के खिलाफ प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) से राहत मांगी है, जिसमें उन्हें प्रतिभूति बाजार में प्रवेश से रोक दिया गया था। मीडिया फर्म और प्रवर्तक की ओर से पेश वकील ने सोमवार को बाजार नियामक के 31 जुलाई […]
गिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड
गिफ्ट सिटी में खुदरा निवेशकों द्वारा ग्लोबल ऐक्सेस प्लेटफॉर्म (गैप) के माध्यम से विदेश में सूचीबद्ध प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। ये प्लेटफॉर्म इस तरह की ट्रेडिंग की सुविधा देते हैं। कई ब्रोकरों ने इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) में ऐसी सेवा शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई है। गिफ्ट सिटी में बंबई […]
उदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानी
वर्ष 1991 में जब भारत में आर्थिक उदारीकरण का आगाज हुआ था तो उस वक्त शेयरों में निवेश की राह में कई झमेले थे। शेयर कागजी प्रमाण (पेपर सर्टिफिकेट) के रूप में होते थे और उन्हें खरीदने और बेचने के लिए ‘ओपन-आउटक्राई’ सिस्टम (पुरानी व्यवस्था जिसमें लोग मौखिक या इशारे से बोलियां लगाते थे) का […]
ऑर्डर प्लेसमेंट में खामियां मिलने पर OFS नियम कड़े, एक्सचेंजों का नया निर्देश
स्टॉक एक्सचेंजों ने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) प्रक्रिया में कुछ कमियां देखने के बाद इसकी निगरानी और नियंत्रण को और सख्त कर दिया है। उन्होंने शेयर ब्रोकरों को निर्देश दिया है कि वे ऑर्डर प्लेसमेंट पर नियंत्रण और निगरानी को बेहतर बनाएं। 27 जुलाई को जारी नोटिस में एक्सचेंजों ने ब्रोकरों से कहा है कि […]
सोने-चांदी की चमक से कमोडिटी ETF ने बढ़ाया पैसिव स्कीम्स का टर्नओवर, 6 साल में आया जबरदस्त उछाल
पिछले छह वर्षों में एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) में रोजाना का औसत टर्नओवर तेजी से बढ़ा है। इस मामले में जिंस ईटीएफ के टर्नओवर में उल्लेखनीय बदलाव देखा गया है। कुल ईटीएफ टर्नओवर वित्त वर्ष 2020-21 के 237 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 में 4,577 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और फिर वित्त वर्ष […]
जुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांव
जुलाई का महीना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ के लिए जबरदस्त रहा है और यह 9,275 करोड़ रुपये के मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के इश्यू के साथ खत्म होगा। सोमवार को तीन आईपीओ इंडो-एमआईएम, लोहिया कॉर्प और एक्स्ट्रानेट टेक्नॉलजीज बंद होंगे। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का ग्रे मार्केट प्रीमियम अभी उसकी निर्गम कीमत से 4.24 फीसदी ज्यादा […]
GIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसा
गिफ्ट सिटी में एकीकृत वित्तीय नियामक इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) ने ‘आईएफएससी डिपॉजिटर एजुकेशन ऐंड अवेयरनेस फंड स्कीम, 2026 को अधिसूचित करके बिना दावे वाली जमा राशि से जुड़े फंड के प्रबंधन और इसके उपयोग के लिए एक रूपरेखा प्रस्तावित की है। नियामक ने कहा कि गिफ्ट आईएफएससी में जमा राशि, उत्पादों और […]
शेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहर
वित्त पर संसदीय स्थायी समिति ने प्रतिभूति बाजार संहिता (एसएमसी) विधेयक में प्रमुख संशोधनों का समर्थन किया है। इन संशोधनों में नियामक के उद्देश्यों को परिभाषित करने के लिए स्पष्ट प्रस्तावना, एक धारा को समाप्त करके आपराधिक प्रावधानों पर सख्त सीमाएं लगाना और जांच नोटिस जारी करने पर अधिक स्पष्टता शामिल है। समिति ने नियामक […]
जून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम
जून में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का बाजार भले ही सुस्त रहा, लेकिन ऋण प्रतिभूतियों ने कुल फंड जुटाने का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया। इक्विटी, डेट और बिजनेस ट्रस्टों के जरिये जुटाई गई कुल रकम बढ़कर 3.15 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह मासिक आधार पर 122 फीसदी की बढ़ोतरी है। एनएसई मार्केट […]









